Move to Jagran APP

कांग्रेस को महंगाई पर भाजपा ने दी बहस की चुनौती

भाजपा ने कांग्रेस द्वारा 10 सितंबर को महंगाई के नाम पर आहूत बंद को महज नाटक करार दिया है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस शासन के मुकाबले आज महंगाई आधी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 09:02 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 09:02 PM (IST)
कांग्रेस को महंगाई पर भाजपा ने दी बहस की चुनौती
कांग्रेस को महंगाई पर भाजपा ने दी बहस की चुनौती

राज्य ब्यूरो, देहरादून: भाजपा ने कांग्रेस द्वारा 10 सितंबर को महंगाई के नाम पर आहूत बंद को महज नाटक करार दिया है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस शासन के मुकाबले आज महंगाई आधी है। जहां तक पेट्रोल की कीमतों को सवाल है तो केंद्र सरकार इसे जीएसटी के अंतर्गत लाने की तैयारी कर रही है। भाजपा ने महंगाई पर कांग्रेस को बहस की चुनौती भी दी है।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने एक बयान जारी कर कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस व विपक्ष रोज नए नाटक कर रहे हैं। महंगाई के नाम पर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में महंगाई दर 12.17 तक पहुंच गई थी। मौजूदा समय में यह दर आज भी 4.9 के आसपास है। आज हर वस्तु बाजार में उपलब्ध है और रोजमर्रा की चीजें व अनाज के दाम कांग्रेस के समय से आधे से चौथाई तक रह गए हैं।

डॉ. भसीन ने कहा कि कांग्रेस के समय भी पेट्रोल 76 रुपये पार कर गया था। उस समय कांग्रेस सरकार ने खराब अर्थ व्यवस्था के कारण तेल कंपनियों को धन का भुगतान नहीं किया बल्कि ब्याज पर 2.7 लाख करोड़ के ऑयल बांड खरीदे। उस समय इसका भुगतान नहीं किया गया। यह भुगतान मोदी सरकार कर रही है। इसमें 40 हजार करोड़ रुपये ब्याज के रूप में दिए जा चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस को पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। केंद्र सरकार लगातार तेल कीमतें कम करने का प्रयास कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.