विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने लगाया राजनीतिक पाखंड का आरोप

Published: Sat, 17 Oct 2026 10:09 PM (IST)

भाजपा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस के रवैये को राजनीतिक पाखंड करार दिया। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। भाजपा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कांग्रेस के रवैये को पूरी तरह राजनैतिक पाखंड बताया है। भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने महिला अपराधों में सदैव झूठ व गलत का साथ दिया। वह इस बार भी ऐसा ही कर रही है, जबकि भाजपा सरकार ने पहले ही इस प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की।

सीबीआई जांच में भी पूरा सच सामने आएगा। जनता कांग्रेस को देवभूमि की छवि खराब करने की सजा देगी। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बताए वो कब अपने यौन शोषण के आरोपी सांसद पर कार्रवाई करेगी।

चौहान ने कहा कि अंकिता प्रकरण को लेकर कांग्रेस बहुत घृणित राजनीति कर रही है। बहुत कम समय न्यायालय के माध्यम से आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनिश्चित करवाई गई। कोई ऐसा अवसर नहीं, जब पीड़ित परिजनों का सुझाव न लिया गया हो।

उनके आग्रह पर ही तीन बार सरकारी अधिवक्ता बदला गया और सजा मिलने के बाद भी अब सीबीआई जांच शुरू की गई है। स्वयं उच्च न्यायालय ने भी जांच प्रक्रिया और सरकार के प्रयासों पर संतुष्टि जाहिर की।

प्रदेश की जनता, मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से पूरी तरह संतुष्ट नजर आई। इसके बावजूद कांग्रेस इंटरनेट मीडिया पर कुछ लोगों के आरोप मात्र से पूरी जांच पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस का यह रवैया असंवेदनशील है।

कांग्रेस ने महिला अत्याचार के मामले में सदैव झूठ का साथ दिया है। इस बार भी कांग्रेस ऐसा ही कर रही है। जनता ने पहले भी कांग्रेस के मुंह पर करारा तमाचा मारा था, इस बार भी मारेगी।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी केस: CBI ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर से हरिद्वार में कई घंटे तक की पूछताछ, उर्मिला सनावर के घर भी दस्तक

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: 27 अक्टूबर को गैरसैंण में कांग्रेस का महा-प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा