Move to Jagran APP

भाजपा ने सीएए के समर्थन में दिखाई ताकत

भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 07:49 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 06:15 AM (IST)
भाजपा ने सीएए के समर्थन में दिखाई ताकत
भाजपा ने सीएए के समर्थन में दिखाई ताकत

जागरण संवाददाता, देहरादून: भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। रविवार को पार्टी ने देहरादून में तमाम क्षेत्रों में सीएए के समर्थन में रैलियां, पदयात्रा और तिरंगा यात्रा निकाली। खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ठाकुरपुर से लेकर प्रेमनगर तक आयोजित रैली में शामिल होकर सीएए के समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने रैली में शामिल लोगों को सीएए के प्रति जागरूक किया।

loksabha election banner

रविवार को भाजपा के तमाम विधायकों और मंडल प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में भारी संख्या बल के साथ 'आइ सपोर्ट सीएए' के नारे लगाए। हाथ में तिरंगा और पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्राएं निकाल सीएए को लागू करने का स्वागत किया। ठाकुरपुर में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत में रह रहे शरणार्थियों को नागरिकता देने का फैसला कर देश की सदियों पुरानी प्रथा को जीवित किया है। जो शरण में आता है, उसे शरण दो और सम्मान दो। भारत ने कभी यहूदियों, पारसियों, तिब्बतियों को सम्मान व शरण दी थी। आज दुनियाभर में भारत मजबूत हो रहा है। इसीलिए भारत को विश्व में सम्मान मिल रहा है। खुद ईरान ने उसके और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव में भारत से मध्यस्थ की भूमिका निभाने को कहा है। समर्थन रैली में कैंट विधायक हरबंस कपूर समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

रायपुर पंडित दीन दयाल मंडल के अंतर्गत ब्रह्मपुरी वार्ड में चमनपुरी पुलिस चौकी से ब्राह्मणवाला चौक तक रैली निकाली गई। कार्यक्रम में रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष राज्यमंत्री चौधरी अजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह रावत, अनंत सागर, पार्षद सतीश मंडल समेत अन्य लोग अन्य लोग मौजूद रहे। रायपुर मंडल में आयोजित सीएए समर्थन रैली में रायपुर मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, राजकुमार पुरोहित, राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष मंडी समिति कलम सिंह रावत, पूरण सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, बालावाला मंडल में बाइक रैली निकाली गई। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता राजपाल सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सीएए लागू कर शरणार्थियों को बड़ी राहत दी है। बाइक रैली में बालावाला मंडल अध्यक्ष अशोक राज पंवार, स्वाति डोभाल, नरेंद्र बिष्ट, जगदीश सेमवाल, रवि गोसाई, राहुल पंवार, संजय सिंह, गणपति नौटियाल, संजय सिंह चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पाकिस्तानी रिफ्यूजी बोले, सीएए वरदान जैसा

पाकिस्तान से वर्षो पहले विस्थापित होकर दून आए लोगों ने सीएए को वरदान बताया। ठाकुरपुर में हुई रैली में पहुंचे बलराम चंढोक ने बताया कि वर्ष 1991 में पाकिस्तान छोड़कर दून में शरण ली थी। तब से यहीं रह रहे हैं। बलराम पाकिस्तान के बट्टा ग्राम में परिवार के साथ रहते थे। लेकिन, भेदभाव और असुरक्षा के भाव ने उन्हें भारत आने पर मजबूर कर दिया। बलराम ने बताया कि पाकिस्तान में उनकी बिरादरी के 10 परिवार रहते थे। इनमें से ज्यादातर दून आकर बस गए। उन्हीं की बिरादरी के अनिल रेकी साल 1997 में भारत आए थे। अनिल बताते हैं कि सीएए से उन्हें भारत की नागरिकता मिलने की उम्मीद जगी है। उनके जैसे 80 लोग और हैं, जो दून में लगभग 25 साल से शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। उम्मीद है उन सभी को जल्द भारतीय कहलाने का हक मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.