Move to Jagran APP

भाजपा ने वह कर दिखाया जो कांग्रेस न कर सकी

हरबर्टपुर व चकराता में भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने कम समय में ही वह कर दिखाया है जो कांग्रेस न कर सकी थी।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 07:22 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 07:22 PM (IST)
भाजपा ने वह कर दिखाया जो कांग्रेस न कर सकी

विकासनगर, जेएनएन। सोमवार को हरबर्टपुर व चकराता में भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने कम समय में ही वह कर दिखाया है, जो कांग्रेस भी न कर सकी थी। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

हरबर्टपर बाजार में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री व हरबर्टपुर नगरपालिका सभासद विपुल अग्रवाल के नेतृत्व में शिविर लगाकर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें सौ से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेता अग्रवाल ने कहा कि विगत छह जुलाई डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से शुरू हुए संगठन पर्व भाजपा सदस्यता अभियान का इस बार विशेष महत्व है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में जिस अनुच्छेद 370 के विरोध के चलते डा. मुखर्जी ने बलिदान दिया था, वह भाजपा की केंद्र सरकार ने खत्म कर दी है। 

उन्होंनें कहा कि भाजपा ने देश में जो काम किया वह कांग्रेस सत्तर साल में भी न कर सकी थी। उन्होंने कहा कि एक मात्र भारतीय जनता पार्टी ही देश का विकास कर सकती है। भाजपा नेता अग्रवाल ने अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। इस दौरान राहुल शर्मा, किशन चंद, रोहित गुप्ता, नरेंद्र, नीरज, संजेश, अमन, दीपांशु, विजय आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: सारिका प्रधान को मिली गोरखा मोर्चा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

गरीबों के हितों में काम कर रही भाजपा सरकार: मधु चौहान

भाजपा सदस्यता अभियान चलाने को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान सोमवार को छावनी बाजार चकराता पहुंची। बैठक कर भाजपा कार्यकर्ताओं में पंचायत चुनाव को लेकर जोश भरा। कहा कि मोदी सरकार गरीबों के हितों के लिए कार्य कर रही है। जिसके चलते पूरा देश सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी पर ही भरोसा कर रहा है। भाजपा नेत्री चौहान ने कहा कि पूरे क्षेत्र में हर परिवार से भाजपा का सदस्य होना चाहिए। केन्द्र व प्रदेश सरकार की विकास परख नीति व योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड की माली हालत खराब, पूर्व मुख्यमंत्रियों पर मेहर, पढ़ि‍ए पूरी खबर 

इस अवसर पर केशवराम जोशी, पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह, जवाहर दत्त, भजन सिंह, केके वर्मा, नरेश रावत, रणवीर सिंह, सुभाष रावत, यशपाल सिंह, अरविंद सिंह, बोबी चौहान, भाव सिंह, दौलत सिंह, राजेंद सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.