Move to Jagran APP

भाजपा का सदस्यता अभियान, अबतक जोड़े 18000 नए सदस्य

भाजपा का सदस्यता अभियान लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। पार्टी अबतक 18000 नए सदस्यों को अपने साथ जोड़ चुकी है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 23 Jul 2019 05:15 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 05:15 PM (IST)
भाजपा का सदस्यता अभियान, अबतक जोड़े 18000 नए सदस्य
भाजपा का सदस्यता अभियान, अबतक जोड़े 18000 नए सदस्य

देहरादून, जेएनएन। बीजेपी के सदस्यता अभियान का लक्ष्य पिछले लोकसभा चुनाव में प्राप्त मतों के बराबर सदस्य बनाने का है, इसके प्रथम चरण में पार्टी देश के सभी बूथों पर 100 सदस्य बनाने जा रही है। भाजपा अब तक 18000 नए सदस्यों को अपने साथ जोड़ चुकी है। 

loksabha election banner

भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता सहप्रमुख दुष्यंत गौतम ने महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  विस्तारक का लक्ष्य होना चाहिए कि वह डी ग्रेड बूथ को सी ग्रेड, सी ग्रेड बूथ को बी ग्रेड और बी ग्रेड बूथ को ए ग्रेड बनाएं। साथ ही जो ए ग्रेड बूथ है उन्हें इतना मजबूत कर दें, कि वहां कोई और घुसपैठ बना ही ना सके। गौतम ने कहा, भाजपा अब एक राजनीतिक दल से बढ़कर बहुत बड़े सामाजिक संगठन का रूप ले चुका है, जिसके कार्यकर्ता लगातार देश की सेवा में लगे हैं। 

इस दौरान विधायक खजान दास ने प्रदेश में बनाए गए सदस्यों का विवरण दिया और कहा कि भाजपा हर चुनाव में अच्छा कार्य कर रही है, इसलिए परिणाम भी अच्छे आ रहे हैं। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत से हुआ है। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि महानगर में लगभग 18000 नए सदस्य बनाए जा चुके हैं और एक लाख का लक्ष्य है, जिसे आगामी 11 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा उम्मीद है कि हम लक्ष्य से आगे जाएंगे। 

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री  राजेंद्र भंडारी अनिल गोयल विधायक हरबंस कपूर सुरेश राठौर सहदेव पुंडीर उमेश शर्मा काऊ दर्जा धारी ब्रिज भूषण गैरोला रविंद्र कटारिया जितेंद्र रावत मोनी अजय राजौर विश्वास डाबर हरीश डोरा सीताराम भट्ट मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम पंत चरण सिंह कंडारी सतीश कश्यप प्रभात कुमार करुण दत्ता नवीन छेत्री सुभाष बालियान राजपाल दयाल अनंत सागर डॉक्टर बबीता सहोत्रा नीरू भट्ट श्रीमती विनोद उनियाल बीना उनियाल मीना कपूर पूनम ममगाईं सरोजिनी सेमवाल सुधा रावत सुमन सिंह पुष्पा प्रजापति मधु भट्ट सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री सभी मोर्चों के अध्यक्ष महामंत्री नगर निगम पार्षद सदस्यता प्रमुख सदस्यता सह प्रमुख उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें: अब मंत्रियों के विभागों की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री, एक अगस्त से नौ अगस्त तक चलेंगी बैठकें

यह भी पढ़ें: अगर कोई अधिकारी करता है कामचोरी, तो वीआरएस देकर भेजा जाएगा घर

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने बेनामी संपत्ति जब्त करने को कठोर कानून बनाने को जुमलेबाजी करार दिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.