विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में भाजपा का एससी सीटों पर फोकस, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले- सभी आरक्षित सीटें जीतेंगे

Published: Sun, 06 Sep 2026 07:39 AM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की सभी अनुसूचित जाति आरक्षित सीटों पर जीत का दावा किया है। उन्होंने कांग्रेस पर हल्द्वानी प्रकरण को लेकर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए समरसता-सौहार्द संकल्प धरना की घोषणा की।

News Article Hero Image

HighLights

  1. भाजपा का उत्तराखंड की एससी सीटों पर विशेष ध्यान।

  2. महेंद्र भट्ट ने सभी आरक्षित सीटें जीतने का दावा किया।

  3. कांग्रेस पर समाज को बांटने का आरोप लगाया गया।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर अपना फोकस बढ़ा दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि पार्टी इस बार प्रदेश की सभी एससी आरक्षित सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इन सीटों पर लगातार बेहतर प्रदर्शन करती रही है। अब प्रचंड मतों से सभी सीटें जीतने का लक्ष्य है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- कांग्रेस चुनाव में हार सामने देखकर बौखलाई

हल्द्वानी प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भट्ट ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में हार सामने देखकर बौखलाई हुई है। उसके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए समाज को बांटने का प्रयास कर रही है।

भट्ट ने आरोप लगाया कि देश के विभाजन की दोषी कांग्रेस अब समाज के विभाजन का षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस के इस कथित प्रयास का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

मुद्दों के अभाव में समाज को बांटने का प्रयास

प्रदेश अध्यक्ष् ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज में समरसता और सौहार्द का संदेश लेकर जनता के बीच जाएंगे। इसी क्रम में पार्टी ने सभी जिलों में समरसता-सौहार्द संकल्प धरना देने का निर्णय लिया है। एससी सीटों को लेकर भट्ट का दावा भाजपा की आगामी चुनावी रणनीति का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। पार्टी आरक्षित सीटों पर अपने प्रदर्शन को और मजबूत करने के साथ कांग्रेस के सामाजिक आधार में सेंध लगाने की कोशिश में है।

यह भी पढ़ें- किरायेदार और नए परिवारों के सामने रसोई चलाने का संकट, देहरादून में 5 महीने से घरेलू LPG कनेक्शन बंद

कर्नाटक में दर्ज रिपोर्ट के तथ्य पर आपत्ति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि किसी झूठी शिकायत आधारित एफआईआर में भाजपा कार्यकर्ता और उनका नाम डालना निंदनीय है। कानूनी प्रक्रिया का जवाब संवैधानिक तरीके से दिया जाएगा। कहा कि जो आरोप लगाए गए हैं, उससे जुड़ा कोई मीडिया बयान या लिखित तथ्य किसी के पास नहीं है। ऐसे आरोपों का प्रश्न ही खड़ा नहीं होता। आश्चर्य जताया कि जो रिपोर्ट कर्नाटक में दर्ज की गई, उसमें भाजपा कार्यकर्ता लिखा गया है। आयोजन में बीजेपी का कोई कार्यकर्ता नहीं था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।