Move to Jagran APP

भाजपा जिला कार्यकारिणी चुनाव नवंबर तक, प्रभारी और चुनाव अधिकारी नियुक्त Dehradun News

भारतीय जनता पार्टी जनपद के सभी मंडलों का चुनाव अक्टूबर तक संपन्न कर लेगी। वहीं जिला कार्यकारिणी का चुनाव नवंबर में होगा। इसके लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

By BhanuEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 09:58 AM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 09:58 AM (IST)
भाजपा जिला कार्यकारिणी चुनाव नवंबर तक,  प्रभारी और चुनाव अधिकारी नियुक्त Dehradun News
भाजपा जिला कार्यकारिणी चुनाव नवंबर तक, प्रभारी और चुनाव अधिकारी नियुक्त Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी जनपद के सभी मंडलों का चुनाव अक्टूबर तक संपन्न कर लेगी। इससे पहले 15 से 22 सितंबर तक बूथ समितियों का गठन होगा। वहीं जिला कार्यकारिणी का चुनाव नवंबर में होगा। ये चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होंगे। इसके लिए प्रभारियों और चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। 

loksabha election banner

परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर दफ्तर में जिला जिला देहरादून की संगठन चुनाव को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि भाजपा बूथ से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से कराती है। 

इससे पहले जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने कहा कि चुनाव के दौरान नियमों का सख्ती से पालन होगा। जिले की सभी बूथ समितियों के गठन के बाद मंडलों का चुनाव होगा। इसके बाद जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि  संगठन के चुनाव अधिकारी सबकी सनें, लेकिन सबके साथ समन्वय बैठाकर नियम के अनुसार ही चुनाव कराएं। 

यह भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय पर दर्ज चार मुकदमे सरकार ने लिए वापस

प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने सभी मंडल चुनाव अधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को 11 सितंबर से पूर्व मंडल स्तर पर चुनाव संबंधी कार्यशाला करने को कहा। कार्यशाला में ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाईं, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, ओमवीर राघव, देवेंद्र दत्त सकलानी, अमित शाह, वीर सिंह चौहान सुरेश कंडवाल, अरुण मित्तल, संपूर्ण सिंह रावत, सूरत सिंह चौहान, यशपाल नेगी आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 71 में से महज 25 माननीयों ने दिया संपत्ति का ब्योरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.