विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार की उपलब्धियों से विपक्षियों को दें करारा जवाब

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 09 Jul 2018 01:51 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jul 2018 05:18 PM (IST)

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम सरकार की ...और पढ़ें

सरकार की उपलब्धियों से विपक्षियों को दें करारा जवाब
सरकार की उपलब्धियों से विपक्षियों को दें करारा जवाब

देहरादून, [जेएनएन]: लोकसभा चुनाव की चुनौतियां स्वीकार कर पार्टी पदाधिकारी केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं। इसके लिए मीडिया से समन्वय बनाकर जिम्मेदारी, सहजता और गंभीरता से अपनी बातें रखे। साथ ही सोशल मीडिया का भी उपयोग करें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की क्लास के बाद भाजपा महानगर ने विधानसभावार नियुक्त मीडिया प्रभारी व सह प्रभारियों की बैठक ली। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने के साथ ही विपक्षियों को जवाब दे सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि आने वाला समय चुनौतियों से भरा है। चुनाव के चलते विपक्षी दल पार्टी को घेरने का काम करेंगी। इसका जवाब उपलब्धियों से दिया जाएगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, महानगर मीडिया संयोजक राजीव उनियाल ने कहा कि वर्तमान में मीडिया माध्यमों और उनकी कार्यशैली को परखना जरूरी है। 

इनको दी जिम्मेदारी 

विधानसभा मसूरी संयोजक संध्या क्षेत्री, सह संयोजक अरविंद सेमवाल एवं अनुराग सिंह, रायपुर संयोजक विजय भूषण उनियाल, सह संयोजक रितेश ममगाईं अवनीश कोठारी, विधानसभा सहसपुर संयोजक सुखदेव फस्र्वाण, सह संयोजक मन्नू राणा, ललित नौडियाल, कैंट संयोजक अमित पांडे, विधानसभा धर्मपुर संयोजक गिरिराज उनियाल, सह संयोजक दयाराम, नागेंद्र सिंह कुंवर, राजपुर संयोजक सुरेश, डोईवाला संयोजक मनोज कांबोज, सह संयोजक दिनेश त्रिपाठी बनाए।

यह भी पढ़ें: प्रदेश में नगर निकाय की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी यूकेडी डेमोक्रेटिक

यह भी पढ़ें: हरीश रावत ने फिर कराया कांग्रेस पार्टी में पकड़ का अहसास

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम हरीश रावत की 'आम' दावत में पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र रावत