विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी को बनाया उत्‍तराखंड चुनाव प्रभारी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 08 Sep 2021 12:08 PM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 09:06 PM (IST)

उत्‍तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। भाजपा के ...और पढ़ें

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्ड ने प्रल्‍हाद जोशी को उत्‍तराखंड चुनाव प्रभारी बनाया है।
भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्ड ने प्रल्‍हाद जोशी को उत्‍तराखंड चुनाव प्रभारी बनाया है।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इस कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। बंगाल से सांसद लाकेट चटर्जी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह को सह प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। भाजपा के इस कदम को विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को मजबूती से जवाब देने के तौर पर देखा जा रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बुधवार को उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों की घोषणा की। उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक से लोकसभा की धारवाड़ सीट से सांसद हैं। वह 2004 से लगातार इस सीट का प्रतिधिनिधित्व कर रहे हैं और उन्हें तेज तर्रार नेताओं में शुमार किया जाता है। सह प्रभारी बनाई गईं लाकेट चटर्जी बंगाल की हुगली सीट से सांसद हैं। वर्ष 2019 में पहली बार लोकसभा के लिए चुनी गईं चटर्जी बंगाल भाजपा की महासचिव भी हैं और उन्हें ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ आक्रामक तेवरों के लिए जाना जाता है। बंगाल में उनकी पहचान एक फायरब्रांड नेता के तौर पर है। दूसरे सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह पंजाब से हैं और वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व निभा रहे हैं।

अब उत्तराखंड में भाजपा के चुनाव प्रबंधन का जिम्मा पार्टी की ओर से नियुक्त प्रभारी व सह प्रभारियों के पास होगा। तीनों पहली बार उत्तराखंड में यह दायित्व निभाएंगे। जाहिर है कि अब प्रदेश में भाजपा के मिशन-2022 में तेजी आएगी। साथ ही पार्टी बेहतर चुनावी प्रबंधन के जरिये विपक्ष को पटखनी देने के लिए अपनी धार तेज करेगी।

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त चुनाव प्रभारी व सह प्रभारियों के अनुभवों का लाभ विधानसभा चुनाव में मिलेगा और भाजपा एक बार फिर बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में कामयाब होगी।

यह भी पढ़ें:- Former CM TS Rawat: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा जल्द सौंप सकती है अहम जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।