Move to Jagran APP

भाजपा की वर्चुअल रैली कल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे संबोधित

भाजपा की सोमवार को होने वाली गढ़वाल संभाग की वर्चुअल रैली के लिए पार्टी ने जोर-शोर से तैयारियां की हैं।

By Edited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 08:10 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 09:44 PM (IST)
भाजपा की वर्चुअल रैली कल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे संबोधित

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा की सोमवार को होने वाली गढ़वाल संभाग की वर्चुअल रैली के लिए पार्टी ने जोर-शोर से तैयारियां की हैं। रैली को दिल्ली से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। पार्टी का दावा है कि इस रैली से लाखों की संख्या में लोग जुड़ेंगे। इसके लिए लिंक जारी किया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत समेत अन्य नेता देहरादून से रैली में शामिल होंगे। 

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वर्चुअल रैली के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। हालांकि, यह रैली देहरादून आधारित और गढ़वाल संभाग के लिए है, लेकिन इसे पूरे उत्तराखंड के साथ ही देश-विदेश में भी देखा और सुना जा सकेगा। लाखों लोगों के रैली से जुड़ने की संभावना है। भगत के मुताबिक भाजपा के दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू के संबोधन होंगे। 

इधर, देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी सुरक्षित शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए रैली में शामिल होंगे। पार्टी के सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ ही जनसामान्य भी रैली में सहभागिता करेगा। रैली से जुड़ने को लिंक जारी किया जा चुका है। 

यह भी पढ़ें: क्वारंटाइन केंद्रों में मौत पर जारी हो श्वेतपत्र : प्रीतम सिंह

कांग्रेस पर साधा निशाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भगत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना काल में भाजपा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों और जनसंपर्क अभियानों की सफलता से कांग्रेस परेशान है। इसी कुंठा में कांग्रेस नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के संपर्क अभियान का एक भाग वर्चुअल रैली भी है, जिसकी सफलता से कांग्रेस विचलित है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में भी कांग्रेस सियासत से बाज नहीं आ रही। यह पार्टी लाशों पर राजनीति करने की अपनी पुरानी आदत की शिकार है और आज भी वही तरीका अपना रही है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला, कहा-उत्तराखंड में खस्ताहाल हैं स्वास्थ्य सेवाएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.