विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुड़की : युवक को टक्कर मारकर डिवाइड से टकराया बाइक सवार, मौत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 30 Oct 2021 03:44 PM (IST)

रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चौल्ली शहाबुद्दीनपुर गांव के निकट दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आज सुबह सड़क दुर्घटना में एक ...और पढ़ें

देहरादून हाईवे पर सड़क पार कर रहे एक युवक को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया।
देहरादून हाईवे पर सड़क पार कर रहे एक युवक को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया।

संवाद सूत्र, भगवानपुर (रुड़की)। देहरादून हाईवे पर सड़क पार कर रहे एक युवक को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया है, जबकि बाइक की चपेट में आकर घायल हुए युवक को अस्पताल में भेजा गया है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के चौल्ली शहाबुद्दीनपुर गांव के निकट दिल्ली-देहरादून हाईवे पर खुब्बनपुर गांव निवासी गुलबहार सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार उधर से निकला। बाइक की रफ्तार इतनी अधिक थी चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं कर सका। बाइक सीधे सड़क पार कर रहे गुलबहार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुलबाहर उछलकर दूर जा गिरा। हादसे में वह घायल हो गया। इसके बाद बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया। सिविल अस्पताल में बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया गया।

बाइक सवार की शिनाख्त तहसीन निवासी चौल्ली शहाबुद्दीनपुर थाना भगवानपुर रुड़की के रूप में हुई। बताया गया है कि तहसीन क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कर्मचारी था। चौल्ली गांव में वह किराये का मकान लेकर रहता था। पुलिस उसके घर के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि अभी यह पता चला कि युवक चौल्ली गांव में किराये का मकान लेकर रहता है। उसके स्वजन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

----------------------------------

कुख्यात वाल्मीकि समेत पांच की पेशी

रुडकी की एक कोर्ट में कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि समेत पांच की पेशी थी। इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। पुलिस ने किसी को भी इनके पास फटकने नहीं दिया। शनिवार को रुडकी की रामनगर में एडीजी कोर्ट में कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि, नरेंद्र वाल्मीकि, आशीष उर्फ कन्नू, समेत पांच आरोपितों की पेशी थी। इस दौरान कोर्ट परिसर के आसपास गंगनहर कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी की टीम मौजूद रही। इन सभी पांच आरोपितों की पेशी हत्या की योजना के मामले में थी।

इस समय प्रवीण वाल्मीकि, नरेंद्र वाल्मीकि और आशीष उर्फ कन्नू जेल में बंद है। जबकि दो अन्य आरोपित विजय और पल्लव सैनी जमानत पर है। प्रवीण वाल्मीकि देहरादून की जेल में बंद है जबकि नरेंद्र वाल्मीकि पौड़ी की जेल में बंद है। इन सभी को पेशी के बाद कड़ी स़ुरक्षा के बीच जे जाया गया। इस दौरान किसी को भी इनके आसपास नहीं आने दिया गया।

यह भी पढ़ें:- सेलाकुई में सड़क पार कर रहे तीन युवकों को कंटेनर ने लिया अपनी चपेट में, दो की मौत; एक घायल