बैंकों ने अपना सर्वर किया अपग्रेड, तकनीकी दिक्कतों से उपभोक्ता परेशान
पीएनबी ने अपना सर्वर फिनैकल सेवन से फिनैकल-10 में अपग्रेड किया है। इसके एक हफ्ते बाद भी तकनीकी दिक्कतेंं आ रही हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।
By Raksha PanthariEdited By: Published: Wed, 07 Feb 2018 04:33 PM (IST)Updated: Sun, 11 Feb 2018 08:38 AM (IST)
v style="text-align: justify;">देहरादून, [जेएनएन]: सर्वर अपग्रेड होने के बाद से पीएनबी के उपभोक्ताओं को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई शाखाओं में सर्वर ऐन मौके पर गच्चा दे रहा है, जिस कारण उपभोक्ताओं के काम लटके हुए हैं। हालांकि, बैकलॉग निपटाने के लिए बैंक कर्मी देर शाम तक काम कर रहे हैं।
पीएनबी ने अपना सर्वर फिनैकल सेवन से फिनैकल-10 में अपग्रेड किया है। यह काम पिछले महीने 26 से 28 जनवरी तक हुआ था। लेकिन, नए सर्वर पर काम करने में एक सप्ताह बाद भी तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। कुछ शाखाओं में चेक क्लीयरेंस तो कुछ में लोनिंग नहीं हो पा रही है। वहीं, बैंक में नए खाते खोलने का काम भी अभी ठप है। बैंक सूत्रों के अनुसार नए खाता खोलते वक्त ही केवाईसी से जोड़ना है इसलिए नए सर्वर में कुछ परेशानी हो रही है।
लेकिन, यह परेशानी ज्यादा दिन की नहीं है। पीएनबी के मंडल प्रमुख एके खोसला के अनुसार नए सर्वर पर काम तेजी से हो रहा है। रूटीन का काम सुचारू रूप से चल रहा है, हो सकता है कुछ शाखाओं में नए सर्वर पर काम करने में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हों। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसके लिए कर्मचारी देर शाम तक काम निपटा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें