विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bank Strike in Uttarakhand: उत्‍तराखंड में बैंक कर्मियों की हड़ताल से 750 करोड़ का लेन-देन प्रभावित, मंगलवार को भी हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 15 Mar 2021 08:41 AM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 10:52 PM (IST)

राष्ट्रीयकृत बैंकों को निजी हाथों में सौंपने के केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में प्रदेश के 15 हजार बैंक ...और पढ़ें

केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में आज और कल (15 व 16 मार्च) बैंक कर्मी देशव्यापी आंदोलन करेंगे।
केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में आज और कल (15 व 16 मार्च) बैंक कर्मी देशव्यापी आंदोलन करेंगे।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Bank Strike in Uttarakhand  राष्ट्रीयकृत बैंकों को निजी हाथों में सौंपने के केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में प्रदेश के 15 हजार बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल पर रहकर रोष व्यक्त किया। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रदेशभर में 750 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ है।

बैंकों के महासंघ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूबीएफयू) के 15 व 16 मार्च को देशव्यापी आंदोलन के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर के राष्ट्रीयकृत बैंकों में कामकाज ठप रहा। हड़ताल के समर्थन में प्रदेश के राष्ट्रीयकृत व ग्रामीण बैंकों की दो हजार शाखाएं शामिल हुईं। 15 हजार अधिकारी-कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बैंकिंग कार्यों पर व्यापक असर पड़ा।बैंकों में क्लीयरिंग हाउस न लग पाने से करीब 750 करोड़ का लेन-देन ठप रहा। चेक और ड्राफ्ट का क्लीयरेंस नहीं हो सका। साथ ही नकदी का लेन-देन, आरटीजीएस, नेफ्ट आदि कार्य भी ठप रहे। यूबीएफयू उत्तराखंड के संयोजक समदर्शी बड़थ्वाल ने बताया कि प्रदेशभर के बैैंक कर्मचारियों ने अपने-अपने जिलों में प्रदर्शन किया। बताया कि देहरादून में बैैंक कर्मचारी सुबह दस बजे एस्लेहॉल चौक स्थित पंजाब नेशनल बैैंक की शाखा के बाहर एकत्र हुए। यहां से गांधी पार्क, कुमार स्वीट शॉप होते हुए घंटाघर व वहां से वापस एस्लेहॉल तक रैली निकाली गई। यहां करीब दो घंटे तक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

वहीं, अखिल भारतीय राष्ट्रीयकृत बैंक अधिकारी महासंघ (उत्तराखंड) के सचिव इंद्र परमार के नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों ने राजपुर रोड स्थित केनरा बैंक से गांधी पार्क तक रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉमरेड पीआर कुकरेती, राजन पुंडीर, सीके जोशी, टीपी शर्मा, वीके जोशी, टीएस पांगती, आरपी शर्मा, प्रवीण जॉली, राकेश चंद्र उनियाल, दीपक रावत, शार्दूल ढोंढियाल, शिखर जोशी, एएस भाकुनी, अमित जुयाल, अंकिता कंडारी, अनुज भट्ट समेत अन्य मौजूद रहे।

शाम तक एटीएम हुए खाली

बैंकों की हड़ताल के चलते नकदी के लिए आम जन ने एटीएम का सहारा लिया। जिसके चलते दिनभर दून के विभिन्न एटीएम के बाहर लंबी कतारें भी देखने को मिली। बैंकों ने विगत शुक्रवार को एटीएम बूथों में कैश लगाया था। जिस कारण दोपहर बाद अधिकांश एटीएम खाली हो गए। देर शाम तक कुछ एटीएम में नौ कैश का बोर्ड लग गया था।

यह भी पढ़ें-शिक्षकों ने की वास्तविक वेतनमान की मांग, सरकार को भेजा ज्ञापन

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें