विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बारिश के बीच शुरू हुई Bhumi Pednekar और Raj Kumar Rao की इस फिल्म की शूटिंग, जानिए

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 06 Jan 2021 09:46 AM (IST)

Badhai Do बारिश की हल्की फुहारों के बीच सुपरहिट फिल्म बधाई हो की सीक्वल बधाई दो की शूटिंग देहरादून में ...और पढ़ें

बारिश के बीच शुरू हुई Bhumi Pednekar और Raj Kumar Rao की इस फिल्म की शूटिंग।
बारिश के बीच शुरू हुई Bhumi Pednekar और Raj Kumar Rao की इस फिल्म की शूटिंग।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Badhai Do बारिश की हल्की फुहारों के बीच सुपरहिट फिल्म 'बधाई हो' की सीक्वल 'बधाई दो' की शूटिंग देहरादून में मंगलवार से शुरू हो गई है। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अभिनेता राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर मुहूर्त शॉट की फोटो शेयर करते हुए प्रशंसकों को बताया है कि यह फिल्म शार्दुल और सुमि की कहानी है। जो इस फिल्म के राजा और रानी हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में फिल्म की अन्य जानकारी जल्द साझा करने की बात भी कही है। 

देहरादून समेत आसपास की लोकेशन में 24 दिन तक इस फिल्म की शूटिंग होनी है। शूटिंग के लिए अभिनेता राजकुमार राव भी देहरादून पहुंच गए हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म की पटकथा देहरादून निवासी अक्षत घिल्डियाल ने लिखी है। 'बधाई हो' की पटकथा भी अक्षत ने ही लिखी थी। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला था। बताया जा रहा है कि 'बधाई दो' भी 'बधाई हो' की तरह फैमिली कॉमेडी होगी। 'बधाई दो' का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी कर रहे हैं। इससे पहले वह 2015 में फिल्म 'हंटर' बना चुके हैं।

इस फिल्म में राजकुमार राव ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे, जो महिला थाने में अकेला पुरुष अधिकारी है। वहीं, भूमि पेडनेकर पीटी टीचर की भूमिका में होंगी। राजकुमार राव इससे पहले फिल्म 'रूहअफ्जा' और भूमि पेडनेकर फिल्म 'दम लगा के हईशा' की शूटिंग उत्तराखंड में कर चुकी हैं। फिल्म विकास बोर्ड के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने बताया कि उत्तराखंड में कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार ही शूटिंग की अनुमति दी जा रही है। शूटिंग के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- प्रसिद्ध लेखक मानव कौल ने ग्राहक बन बुक स्टोर से खरीदीं खुद की किताबें, कर्मचारियों से दस मिनट तक की ये बात