विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रसिद्ध लेखक मानव कौल ने ग्राहक बन बुक स्टोर से खरीदीं खुद की किताबें, कर्मचारियों से दस मिनट तक की ये बात

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Tue, 05 Jan 2021 03:07 PM (IST)

प्रसिद्ध लेखक अभिनेता और निर्देशक मानव कौल सोमवार को दून पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राहक बनकर कनक चौक स्थित बुक वर्ल्ड ...और पढ़ें

प्रसिद्ध लेखक मानव कौल ने ग्राहक बन बुक स्टोर से खरीदीं खुद की किताबें।
प्रसिद्ध लेखक मानव कौल ने ग्राहक बन बुक स्टोर से खरीदीं खुद की किताबें।

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रसिद्ध लेखक, अभिनेता और निर्देशक मानव कौल सोमवार को दून पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राहक बनकर कनक चौक स्थित बुक वर्ल्ड से स्वरचित तीन किताबें खरीदीं और कर्मचारियों से इनके बारे में फीडबैक भी लिया। तकरीबन 10 मिनट तक वह दुकान के कर्मचारियों से बात करते रहे, लेकिन मास्क पहने होने की वजह से कोई उन्हें नहीं पहचान पाया। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर किताब खरीदने की पोस्ट शेयर की तो उनके प्रशसंक दुकान पर पहुंच गए, लेकिन तब तक मानव वहां से निकल चुके थे।

बुक वर्ल्ड के संचालक रणधीर अरोड़ा ने बताया कि लेखक मानव ने कर्मचारियों से पूछा कि मानव कौल कैसा लेखक है, क्या उनकी किताब बिकती भी हैं। मुझे उनकी तीन किताबें दे दो, जिसके बाद कर्मचारी ने उन्हें 'ठीक तुम्हारे पीछे', 'अंतिमा' और 'चलता फिरता प्रेत' पुस्तक दिखाई। दुकान से निकलने से पहले उन्होंने खुद के देहरादून में होने की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'अपनी ही किताब खोजता लेखक'। 

अरोड़ा ने बताया कि उन्हें भी दुकान पर मानव कौल के आने तक तब पता चला, जब 10 मिनट में उनकी 15 से 20 किताबें बिक गईं। उन्होंने बताया कि जब वह दुकान पर आए थे तो वह खुद किसी काम से बाहर गए थे, इसलिए कर्मचारियों से ही मानव कौल की बात हुई। सूत्रों की माने तो मानव कौल इन दिनों उत्तराखंड की वादियों के दीदार करने यहां आए हैं।

प्रतिभागियों ने सब कांटेस्ट में बिखेरे जलवे

मिस टीन उत्तराखंड के सब कांटेस्ट 'हेल्थी स्किन एंड हेयर' में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने जलवा बिखेरा। प्रतियोगिता का फिनाले 10 जनवरी होगा, जिसमें सब टाइटल के विजेताओं का परिणाम भी जारी किया जाएगा। सोमवार को इंबेलिश टेलेंट मैनेजमेंट की ओर से सुभाष रोड स्थित एक सैलून में आयोजित सब कांटेस्ट में देहरादून के अलावा, नैनीताल, अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी आदि जिलों से कुल 22 प्रतिभागियों ने इंटरव्यू सेशन के बाद निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुति दी। एंबेलिश टेलेंट मैनेजमेंट की डायरेक्टर ख्याति शर्मा ने बताया कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए मंच दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 13 से 19 वर्ष के प्रतिभागियों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- Tushar Kapoor ने पहाड़ों की रानी मसूरी में किया न्यू इयर सेलिब्रेट, बेटे और दोस्तों संग पोस्ट की तस्वीर