विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड : झुंड से बिछुड़ा शिशु हाथी, दो दिन से हरिद्वार-देहरादून हाईवे के किनारे है खड़ा

Published: Tue, 27 Jan 2026 11:23 PM (IST)

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में एक शिशु हाथी दो दिन से हरिद्वार-देहरादून हाईवे किनारे फंसा है। यह अपने ...और पढ़ें

खांडगांव रायवाला के पास हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग के किनारे खड़ा शिशु हाथी।

खांडगांव रायवाला के पास हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग के किनारे खड़ा शिशु हाथी।

HighLights

  1. शिशु हाथी दो दिन से हाईवे किनारे फंसा।

  2. झुंड से बिछुड़ा, ट्रैफिक से सड़क पार करने में असमर्थ।

  3. वन विभाग को सूचना, सुरक्षित मिलन के प्रयास जारी।

संवाद सूत्र जागरण, रायवाला (देहरादून)। राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के अंतर्गत एक शिशु हाथी बीते दो दिन से खांडगांव के पास हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग के किनारे खड़ा देखा जा रहा है।

संभवत वह अपने झुंड से बिछुड़ गया है और हाईवे पार कर दूसरी तरफ जाना चाहता है, मगर अत्यधिक ट्रैफिक की वजह से सड़क पार नहीं कर पा रहा है।

शिशु हाथी जिस जगह पर खड़ा है, वहां से मोतीचूर रेंज कार्यालय और खांडगांव डांडा चौकी चंद कदम दूर है। मगर वन कर्मी इससे अनभिज्ञ बने हुए हैं।

वहीं हाईवे से आते-जाते कई लोग रुककर हाथी को काफी नजदीक से देख रहे हैं। मंगलवार शाम को भी हाथी हाईवे किनारे खड़ा था।

इस दौरान वह सड़क पार करने की कोशिश भी कर रहा था। राहगीरों को देखकर वह भयभीत भी हो रहा था।

वहीं, इस संबंध में वन्य जीव प्रतिपालक सरिता भट्ट ने बताया कि जानकारी मिलते ही मोतीचूर रेंज स्टाफ को सूचित कर दिया गया है। कोशिश रहेगी की यह सुरक्षित अपने झुंड से मिल जाए। उन्होंने बताया कि आमतौर पर झुंड आस पास ही रहता है।

यह भी पढ़ें- लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में हाथी ने किया हमला, एक बुजुर्ग की मौत

यह भी पढ़ें- मार्ग पर अचानक आया हाथी, वाहन चालकों में मची अफरा-तफरी; गजराज ने भी लगाई दौड़