Move to Jagran APP

जापानी महिला के साथ बाबा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार Dehradun News

एक आश्रम में ठहरी जापानी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 05:47 PM (IST)
जापानी महिला के साथ बाबा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार Dehradun News

ऋषिकेश, जेएनएन। मुनिकीरेती के तपोवन स्थित एक आश्रम में ठहरी जापानी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विश्व चेतना आश्रम के स्वामी बाबा दयानंद पुरी को गिरफ्तार कर लिया है। 

loksabha election banner

मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि जापान निवासी एक महिला भारत घूमने के लिए आई थी। महिला ने थाना मुनिकीरेती में तहरीर देकर बताया कि वह तपोवन स्थित विश्व चेतना आश्रम में 28 फरवरी से रुकी हुई थी। आरोप है कि आश्रम के बाबा दयानंद पुरी ने स्पिरिचुअल हीलिंग के नाम पर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए उसका यौन शोषण किया। गुरुवार को महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित स्वामी दयानंद गिरी को आश्रम से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

मासूम से कुकर्म का आरोपित दबोचा 

सात साल के बच्चे से कुकर्म के आरोपित को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ पुलिस ने बुधवार की देर रात पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। 

पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि उनके यहां किराये पर रहने वाले एक युवक ने उनके सात साल के बेटे के साथ कुकर्म किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि युवक का नाम सुनील है और मूलत: वह त्यूणी का रहने वाला है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वह यहां एक संस्थान में स्नातक की पढ़ाई करता है। बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह युवती के घर आ धमका सिरफिरा युवक, रखा शादी का प्रस्ताव; इनकार पर कर दी पिटाई

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप 

पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बुआ के लड़के पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती का आरोप है कि वर्ष 2009 में उसकी बुआ का लड़का काम के सिलसिले में देहरादून आया और उसके घर पर रहने लगा। उस समय वह 15 साल की थी।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका संग घूम रहा था पति, तभी पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा; की जमकर पिटाई

उसने प्यार में बहला-फुसला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। कुछ साल बीतने पर उसने कहा कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन बाद में मुकर गया। काफी दबाव बनाने पर आरोपित उसे एक दिन कचहरी ले गया और कुछ कागजातों पर दस्तखत करा कर कहा उसने कोर्ट मैरिज कर दी। इसके कुछ दिन बाद पता चला कि आरोपित ने कहीं और शादी कर ली है। इस पर उसने अपने घर वालों को यह बात बताई। पटेलनगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: देह व्यापार में सरगना सहित चार लोग हुए गिरफ्तार Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.