Move to Jagran APP

कुष्ठ आश्रम के निवासियों को मुख्यमंत्री ने दी सौगात

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि उत्तराखंड में भारत आयुष्मान योजजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जानी जाएगी।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 04:39 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 04:39 PM (IST)
कुष्ठ आश्रम के निवासियों को मुख्यमंत्री ने दी सौगात
कुष्ठ आश्रम के निवासियों को मुख्यमंत्री ने दी सौगात

देहरादून, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रेस्ट हाउस रेसकोर्स स्थित कुष्ठ आश्रम के जर्जर भवनों का सुधार कार्य को सरकार बजट देगी। इसके अलावा शौचालय, पानी और दूसरी सुविधाओं में भी पहले से ज्यादा सुधार होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की 60 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे गए। 

loksabha election banner

पंडित दीनयाल उपाध्याय की जयंती पर रेस्ट कैंप स्थित कुष्ठ आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदेश के सभी 22.5 लाख लोगों को मिलेगा। सीएम ने आश्रम की समस्याओं के निदान को घोषणाएं करते हुए कई सौगात दी है। इसमें छतों से टपकते पानी के सुधार, यहां रहने वालों को आर्थिक मदद, समुचित दवाईयां दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन उपलब्ध कराने पर इस कॉलोनी के लोगों को सरकार शौचालय बनाकर देगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कॉलोनी की 60 गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किया है। उच्जवला योजना के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ढाई लाख तक की वार्षिक आय के सभी परिवार को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने आश्रम में मंंदिर निर्माण कराने, मद्रासी कालोनी में एक शौचालय बनाने की घोषणा की है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, विधायक खजान दास, महेश पांडे, राजकुमार कक्कड़, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, अनिल गोयल, सुनील उनियाल गामा, अनंत सागर, मुकेश सिंघल आदि मौजूद रहे। 

पंडित दीनदयाल पाध्याय को दी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांधी रोड स्थित पंडित दीनदयाल पार्क में लगी मूर्ति पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पंडित दीनदयाल को एक महान व्यक्ति बताते हुए मुख्यमंत्री ने उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी। इस मौके पर उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कहा कि पंडित उपाध्याय से समाज के सभी वर्ग के लोगों को सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश डोरा, आनन्द प्रकाश नौटियाल, रंजीत भंडारी, बृजलेश गुप्ता, महेश गुप्ता, सुभाष बलियान, मणिक निधि शर्मा, बृजलेश गुप्ता, मीना कपूर, किरन सुंदरियाल आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें: शहर में बनेगा 300 बेड का जच्‍चा बच्‍चा अस्‍पताल: सीएम

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में गहराता जा रहा डेंगू का डंक, आठ और मरीज मिले


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.