विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Assembly Elections 2022 Results : सत्‍ता संग्राम में किसे मिलेगी जीत-किसकी होगी हार, 10 मार्च को आएंगे परिणाम

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Tue, 08 Mar 2022 02:40 PM (IST)

Uttarakhand Assembly Elections 2022 Results उत्‍तराखंड में 14 फरवरी को लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी भागीदारी निभा चुकी जनता को ...और पढ़ें

आगामी 10 मार्च को उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे।
आगामी 10 मार्च को उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे।

जागरण संंवाददाता, देहरादून। उत्‍तराखंड में 14 फरवरी को लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी भागीदारी निभा चुकी जनता को अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। सोमवार शाम को एक्जिट पोल आने के बाद जनता जर्नादन का इतंजार ज्‍यादा बढ़ गया है।

18 मार्च को समाप्‍त हो रहा है वर्तमान सरकार का कार्यकाल

आगामी 10 मार्च को उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। पांच राज्‍यों यूपी, उत्‍तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा सात चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। उत्‍तराखंड में दूसरे चरण 14 फरवरी को मतदान हुआ। उत्‍तराखंड में केवल एक ही चरण में मतदान संपन्‍न हुआ, जिसके नतीजे गुरुवार को सामने आने वाले हैं। वर्तमान सरकार का कार्यकाल 18 मार्च को समाप्‍त हो रहा है। 

यह भी पढ़ें :- Uttarakhand Election 2022: एक्जिट पोल के बाद विधायकों में तोड़फोड़ का अंदेशा, कांग्रेस ने बनाया राजस्थान प्लान

अन्‍य राज्‍य की बात करें तो यूपी में सात फरवरी से सात मार्च तक सात चरणों में मतदान हुआ। पंजाब में 20 फरवरी को, गोवा में 14 फरवरी को, मणिपुर में 28 फरवरी और पांच मार्च को मतदान हुआ।

उत्‍तराखंड में 70 सीटों के लिए मतदान हुआ। वहीं राज्‍य में भाजपा और कांग्रेस प्रमुख पार्टियां हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने खटीमा और पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं से चुनाव लड़ा। इन चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी भी राज्‍य में सक्रिय रही। पार्टी ने कर्नल (रिटा) अजय कोठियाल को मुख्‍यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। कर्नल (रिटा) अजय कोठियाल ने गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ा।

10 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु हो जाएगी। परिणाम राज्‍य चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट https://sec.uk.gov.in/ पर देखें जा सकते हैं।

ऐसे देख सकते हैं चुनाव परिणाम:

- चुनाव नतीजों से जुड़ी खबरें आप दैनिक जागरण की वेबसाइट के अलावा कई प्लेटफार्म पर देख सकते हैं। वेबसाइट और एप के अलावा आप इन लिंक पर क्लिक कर आप खबरें पढ़ सकते हैं।

यूट्यूब- https://www.youtube.com/c/DainikJagranDigital

वेबसाइट- https://www.jagran.com/

कू- https://www.kooapp.com/profile/dainikjagran

ट्विटर- https://twitter.com/JagranNews

फेसबुक- https://www.facebook.com/dainikjagran 

- राज्‍य चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां विधानसभा चुनाव परिणाम टैब प्रदर्शित किया जाएगा। इस पर क्लिक करने पर दूसरे पेज पर पहुंच जाएंगे।

- इसके बाद आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी। जिसे भरने के बाद आप चुनाव परिणाम देख सकेंगे।

- चुनाव आयोग की मोबाइल एप डाउनलोड कर भी आप चुनाव परिणाम देख सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।