देहरादून में आशा कार्यकर्ता-भोजन माताओं का सचिवालय के बाहर धरना, न्यूनतम वेतन 42000 रुपये करने की मांग
आशा कार्यकर्ता और भोजन माताओं ने न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये सहित विभिन्न मांगों को लेकर देहरादून सचिवालय पर महापड़ाव किया।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के आह्वान पर 42 हजार रुपए न्यूनतम वेतन सहित विभिन्न मांगो को लेकर आशा कार्यकर्ता और भोजन माताओ ने बुधवार को सचिवालय पर महापड़ाव कर दिया है।
बड़ी संख्या में पुलिस बल ने उन्हें सचिवालय से पहले ही बेरिकेडिंग कर रोक दिया है। आशा कार्यकर्ता और भोजन माता बड़ी संख्या में सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए है। चेतावनी दी है की यदि अधिकारियों से वार्ता और ठोस समाधान का लिखित आश्वासन नहीं दिया गया, तो धरने से नहीं उठेंगे।
बुधवार दोपहर को सीटू के आह्वान पर भोजन माताओ और आशा कार्यकर्ता ने परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया। इस दौरान उन्हें सचिवालय से पहले ही पुलिस ने रोक दिया। कार्यकर्ता ने आगे बढ़ने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद वह धरने पर बैठ गए।
पदाधिकारियों ने कहा कि, चार श्रम सहिंता में मजदूरों के खिलाफ प्रावधानों के हटाकर श्रमिकों के पक्ष में नियम बनाए जाए, क्योंकि श्रम संहिताओं में नियम बनाने का अधिकार राज्य सरकार को भी है।
प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक सचिव स्तर पर वार्ता नहीं हो होगी और सम्मानजनक हल नहीं निकलता है तो महापड़ाव तीन दिन तक जारी रहेगा। इस मौके पर सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज, महेंद्र ज़ख़मोला, केएन उमेश आदि मौजूद रहे।