Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 09 Jan 2019 09:04 AM (IST)

    आर्मी एरिया क्लेमेनटाउन में 14 रैपिड सिग्नल रेजीमेंट की क्यूआरटी में तैनात जवान ने खुद को गोली मार ली। इंसास रायफल से चली दो गोली में एक उसके पेट में और एक कंधे पर लगी है।

    Hero Image
    ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर

    देहरादून, जेएनएन। आर्मी एरिया क्लेमेनटाउन में 14 रैपिड सिग्नल रेजीमेंट की क्यूआरटी में तैनात जवान ने खुद को गोली मार ली। इंसास रायफल से चली दो गोली में एक उसके पेट में और एक कंधे पर लगी है। गंभीर स्थिति में उसे टर्नर रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अभी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्लेमेनटाउन पुलिस के अनुसार गुडला श्रीनिवासन रेड्डी (26) पुत्र गुडला मोहन्ना राव निवासी माडिला पालम पोस्ट नक्कोवानी पालम, जिला विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश देहरादून के क्लेमेनटाउन आर्मी एरिया में तैनात है। 

    उसकी ड्यूटी क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) में थी। बताया जा रहा है कि उसने अचानक अपनी रायफल लोड की और गोली चला दी। पेट व कंधे में गोली लगने से वह वहीं गिरकर तड़पने लगा। आनन-फानन में साथी जवान उसे लेकर टर्नर रोड के एक अस्पताल में पहुंचे। 

    सूचना मिलने पर सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसओ क्लेमेनटाउन धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि जवान का अभी उपचार चल रहा है। गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल अब तक की जानकारी में यह बात सामने आई है कि वह पारिवारिक कारणों से परेशान था। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

    यह भी पढ़ें: आइटीबीपी के बर्खास्त जवान ने जेल में लगार्इ फांसी, काट रहा था उम्रकैद की सजा 

    यह भी पढ़ें: नए साल पर दो घरों में पसरा मातम, महिला और किशोर ने फंदे से लटककर दी जान

    यह भी पढ़ें:गृह क्लेश से परेशान पूर्व प्रधान के पति ने खुद को लगार्इ आग, मौत