Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी के खाली होने वाले बंगले में जाएंगे बलूनी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा दिल्ली में खाली किए जाने वाले बंगले से अब उत्तराखंड का नाता जुड़ने जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 09:52 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:10 AM (IST)
प्रियंका गांधी के खाली होने वाले बंगले में जाएंगे बलूनी
प्रियंका गांधी के खाली होने वाले बंगले में जाएंगे बलूनी

राज्य ब्यूरो, देहरादून: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा दिल्ली में खाली किए जाने वाले बंगले से अब उत्तराखंड का नाता जुड़ने जा रहा है। केंद्र सरकार ने दिल्ली में 35 लोधी एस्टेट स्थित इस बंगले को उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को आवंटित किया है।

loksabha election banner

राज्यसभा सदस्य बलूनी को वर्तमान में दिल्ली में 20 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित टाइप-6 बंगला आवंटित है। बलूनी ने स्वास्थ्य सबंधी कारणों के चलते उन्हें आवंटित बंगले को बदलने की सरकार से गुजारिश की थी। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को आवंटित 35 लोधी रोड एस्टेट स्थित बंगले का आवंटन निरस्त कर दिया गया था।

अब यही बंगला राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को आवंटित किया गया है। यह भी टाइप-6 बंगला है। बताते हैं कि प्रियंका गांधी द्वारा इसे खाली करने के बाद बलूनी वहां शिफ्ट हो जाएंगे। गौरतलब है कि कैंसर को मात देने के बाद राज्यसभा सदस्य बलूनी दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। इसी के दृष्टिगत उनके द्वारा उन्हें आवंटित बंगले को बदलने का आग्रह किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.