विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनंत अंबानी अचानक पहुंचे ऋषिकेश, ताज होटल में रूके; साथ में भाई आकाश-पत्नी राधिका भी, ऐसा क्या था खास?

Published: Sun, 04 May 2025 04:08 PM (IST)

Mukesh Amabnai | Ambani Family in Rishikesh | उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश और अनंत अंबानी अपनी-अपनी पत्नी श्लोका ...और पढ़ें

ऋषिकेश में निजी यात्रा में पहुंचे आकाश व अनंत अंबानी। (तस्वीर जागरण)
ऋषिकेश में निजी यात्रा में पहुंचे आकाश व अनंत अंबानी। (तस्वीर जागरण)

HighLights

  1. ऋषिकेश में निजी यात्रा में पहुंचे आकाश व अनंत अंबानी
  2. शनिवार शाम दोनों भाइयों ने पत्नी संग परमार्थ निकेतन में भव्य गंगा आरती में भी हिस्सा लिया

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। देश के विख्यात उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के पुत्र आकाश (Akash Ambani) व अनंत अंबानी (Anant Ambani) अपने परिवार के साथ शनिवार को निजी यात्रा में ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान दोनों भाई परमार्थ निकेतन भी पहुंचे और गंगा आरती व यज्ञ में भी हिस्सा लिया। रविवार दोपहर वे ऋषिकेश से रवाना हो गए।

प्रशासन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आकाश व पत्नी श्लोका मेहता और अनंत व पत्नी राधिका मर्चेंट शनिवार दोपहर टिहरी जिले के बयासी स्थित ताज होटल में ठहरे। शाम को वे परिवार के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचे और दो घंटे की भव्य गंगा आरती में शामिल हुए।

यज्ञ में शामिल हुआ अंबानी परिवार

उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना के लिए यज्ञ में भी हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने संस्था के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट की और आशीर्वाद लिया। यहां से वे वापस अपने होटल के लिए निकले और होटल में रात बिताई।

परिवार ने ऋषिकेश के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद लिया। वहीं, अनंत व आकाश की यात्रा को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने गोपनीय रखा। मीडिया को भी उनके दौरे की भनक लगने नहीं दी।

इसे भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में माउंटेनियरिंग व ट्रेकिंग पर आने वाले सैलानियों के लिए खास सुविधा, ईको टूरिज्‍म के तहत बना प्‍लान