भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कार्यकाल एक वर्ष और बढ़ गया है।
By Edited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 03:04 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 10:10 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कार्यकाल एक वर्ष और बढ़ गया है। उनका कार्यकाल दिसंबर 2018 में समाप्त हो रहा था, जो अब दिसंबर 2019 तक हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसका पूरी तरह निर्वहन करेंगे। विधायक संजय गुप्ता प्रकरण पर उन्होंने कहा कि वह पहले माफी मांग चुके हैं लेकिन मामले को उच्च स्तर पर निर्णय के लिए भेजा गया है। गुरूरुवार को प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकाल बढ़ाए जाने के कारण नैनीताल लोकसभा के टिकट की दौड़ से बाहर होने पर कहा कि वह कभी दौड़ में थे ही नहीं। विधायक संजय गुप्ता व राजकुमार ठुकराल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के संबंध में उन्होंने कहा कि संजय गुप्ता कह चुके हैं कि वह गलती से ऐसा कह गए थे। बहरहाल इसमें निर्णय अब प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू को लेना है। राजकुमार ठुकराल के मामले में उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला कि पार्टी के वाल्मीकि कार्यकर्ता की पत्नी को पीटा गया है। पुलिस की तरफ से भी कुछ आरोप लगे। एसएसपी ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है। दोनों पक्ष हमारे हैं। इसलिए फिलहाल जांच जैसे कोई बात नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें