प्रदेश सरकार की गिरी साख, ओबीसी बैंक ने ऋण देने से किया मनाः अजय भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर विकास का झूठा दावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आज तक जिला योजनाएं तक नहीं बना पाई।
देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर विकास का झूठा दावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आज तक जिला योजनाएं तक नहीं बना पाई। फिर विकास की बात कैसे कही जा सकती है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार विकास के दावे कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि पिछले वित्त वर्ष का 488 करोड़ रुपये पार्किंग मनी के तौर पर डंप पड़े हैं। इससे भी सरकार खर्च नहीं कर पाई। इससे स्पष्ट है कि सरकार की बजट खर्च की प्रगति भी काफी खराब है।
पढ़ें-भाजपा ने कहा, कुंजवाल रहेंगे तो विपक्ष सदन में नहीं लेगा हिस्सा
उन्होंने कहा कि जून से नियोजन सचिव का पद भी खाली पड़ा है। साथ ही सरकार की साख भी गिर रही है। यही कारण है कि ओबीसी बैंक ने सरकार को 100 करोड़ का लोन देने से मना कर दिया। वहीं उन्होंने एसोचेम की रिपोर्ट को फर्जी करार दिया।
पढ़ें-बिखरने लगा घर तो दौड़े आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष