विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AI ने खोला यादों का एल्बम, 80 के दशक में पहुंचा इंटरनेट.. इन मंत्रियों ने भी 80s trend संग किया Vibe

Published: Thu, 10 Sep 2026 07:54 AM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2026 07:57 AM (IST)

आम यूजर से लेकर केंद्रीय मंत्री तक इस नॉस्टैल्जिया भरी डिजिटल टाइम मशीन में शामिल हो रहे हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा हो रही हैं।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किरण रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी इस ट्रेंड में शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किरण रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी इस ट्रेंड में शामिल हुए।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

वत्सल गुप्ता, देहरादून। जिस दौर की तस्वीरें अब पुराने एलबम के पन्नों में कैद हैं, एआई ने उसी 80 के दशक को इंटरनेट मीडिया पर फिर जिंदा कर दिया है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा रेट्रो ट्रेंड छाया है, जिसमें लोग अपनी आज की तस्वीर को एआई की मदद से 1980 के दशक के अंदाज में ढाल रहे हैं। न वही चेहरा बदलता है, न पहचान, बदल जाता है तो सिर्फ दौर। हेयरस्टाइल, कपड़े, चश्मा, पोज, रोशनी, बैकग्राउंड और तस्वीर का दानेदार टेक्सचर सब कुछ 80 के दशक में पहुंच जाता है।

देहरादून समेत इंटरनेट मीडिया पर बुधवार को इस ट्रेंड का खासा खुमार नजर आया। इंस्टाग्राम और एक्स पर लोग अपनी रेट्रो तस्वीरें साझा कर रहे हैं। किसी तस्वीर में बड़े बाल और रंगीन परिधान पुराने फिल्मी अंदाज की याद दिला रहे हैं तो कहीं एविएटर चश्मा और विंटेज कार तस्वीर को सीधे 80 के दशक की फिल्म का दृश्य बना रहे हैं।

आम यूजर से लेकर चर्चित हस्तियां तक इस डिजिटल टाइम मशीन में सवार हैं। दरअसल, इस ट्रेंड की सबसे बड़ी ताकत तकनीक से ज्यादा नास्टैल्जिया है। आज की तेज डिजिटल दुनिया में लोगों को उस दौर की सादगी, फैशन, फिल्मों व तस्वीरों की गर्माहट फिर महसूस करने का मौका मिल रहा है। बस फर्क इतना है कि इस बार पुराना कैमरा नहीं, एआई यादों का एल्बम खोल रहा है।

यह भी पढ़ें- '80s Retro Craze': AI की टाईम मशीन से 80s में पहुंचे मेरठ के नेता और कवि‍... वायरल हुआ नया लुक!

मंत्रियों ने भी ओढ़ा 80 का चोला

ट्रेंड की पहुंच का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी एआई से तैयार अपनी 80 के दशक की तस्वीर साझा की। सूट, सफेद शर्ट और एविएटर चश्मे वाले उनके रेट्रो लुक को पुराने स्टूडियो पोर्ट्रेट जैसा रूप दिया गया है। उन्होंने तस्वीर के साथ ‘Vibing to the 80s trend’ लिखा। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी इस ट्रेंड में शामिल हुए।

फोटो नहीं, पूरा दौर बदल रहा एआई

इस ट्रेंड की खासियत महज पुराना फिल्टर लगाना नहीं है। एआई तस्वीर के मूल चेहरे और पहचान को बरकरार रखते हुए कपड़े, बाल, एक्सेसरीज, रोशनी, बैकग्राउंड और फिल्मी टेक्सचर तक बदल देता है। यही वजह है कि सामान्य सेल्फी भी पुराने पारिवारिक एलबम, फिल्मी मैगजीन या 80 के दशक के स्टूडियो पोर्ट्रेट जैसी दिखाई देने लगती है।

यह भी पढ़ें- 1980s AI Photo Trend: मांझी से लेकर चिराग तक, बिहार के दिग्गज नेताओं पर छाया AI का नया ट्रेंड

तस्वीर के साथ लौटे पुराने गीत

रेट्रो तस्वीरों के साथ पुराने दौर के गीतों का मेल इस ट्रेंड को और दिलचस्प बना रहा है। लोग 80 के दशक की शैली में तैयार तस्वीरों के साथ उसी दौर के लोकप्रिय गीत जोड़कर रील और पोस्ट साझा कर रहे हैं। यानी एआई सिर्फ चेहरा नहीं बदल रहा, पूरी याद का माहौल रच रहा है।