विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1980s AI Photo Trend: मांझी से लेकर चिराग तक, बिहार के दिग्गज नेताओं पर छाया AI का नया ट्रेंड

Published: Thu, 10 Sep 2026 12:58 AM (IST)

बिहार के नेता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर 80 के दशक के 'एंग्री यंग मैन' और बालीवुड हीरो जैसे लुक ...और पढ़ें

अशोक चौधरी और चिराग पासवान की AI जनरेटेड फोटो।

अशोक चौधरी और चिराग पासवान की AI जनरेटेड फोटो।

HighLights

  1. नेता एआई से 80 के दशक की तस्वीरें बना रहे हैं।

  2. कुमार शैलेंद्र, अशोक चौधरी ने रेट्रो लुक साझा किया।

  3. सोशल मीडिया पर नेताओं का नया अंदाज खूब पसंद।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार की राजनीति में बुधवार को दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिला। आमतौर पर खादी, कुर्ते-पायजामे और सादगी भरे लिबास में नजर आने वाले राज्य के मंत्रियों और नेताओं पर अब पिछली सदी के आठवें दशक (80) का 'एंग्री यंग मैन' और बालीवुड हीरो बनने का शौक चढ़ गया है।

ये नेता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए अपनी तस्वीरों को माडिफाई कर रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कर रहे हैं।

फेसबुक पर इन नेताओं का यह नया अवतार खूब प्रसारित हो रहा है। पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने अपनी एक शानदार तस्वीर साझा की है, जिसमें वह विंटेज कार के सामने ब्राउन चेकदार कोट और रेट्रो एविएटर (पुराने जमाने के चश्मे) में नजर आ रहे हैं।

उन्होंने अपनी इस पोस्ट का कैप्शन दिया है, "द एटीज़ कॉल्ड... एंड दिस लुक आंसर्ड" (80 के दशक ने पुकारा... और इस अंदाज ने जवाब दिया)।

WhatsApp Image 2026-09-10 at 12.22.49 AM (1)

वहीं, मंत्री डॉ. अशोक चौधरी भी इस एआई ट्रेंड में बिल्कुल पीछे नहीं हैं। उन्होंने एक विंटेज जीप (पुरानी जीप) के साथ डेनिम जैकेट (मोटे सूती कपड़े की जैकेट) और जींस पहने हुए अपना रफ-एंड-टफ लुक (दमदार रूप) साझा किया है, जिसमें वह पूरी तरह से एक्शन फिल्म स्टार लग रहे।

WhatsApp Image 2026-09-10 at 12.22.48 AM

यह एआई का ट्रेंड केवल वर्तमान मंत्रियों तक ही सीमित नहीं है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी क्लासिक ग्रे सूट (पारंपरिक सलेटी रंग के परिधान) और टाई में अपनी 80 के दशक की रेट्रो (पुरानी) तस्वीर साझा की है, जिसके साथ उन्होंने "वाइबिंग टू द एटीज़ ट्रेंड...." (80 के दशक के रुझान का आनंद लेते हुए) लिखा है।

WhatsApp Image 2026-09-10 at 12.22.49 AM

इसके अलावा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता जीतन राम मांझी ने भी रेट्रो कालर वाले सूट (पुराने कालर वाले परिधान) में अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन (संदेश) में लिखा है, "80s का दौर लुक कुछ और"।

इनके इस बदले हुए तेवर ने इंटरनेट मीडिया पर धूम मचा दी है। यह ट्रेंड नेताओं के लिए अपनी प्रोफाइल को अपडेट करने और युवाओं के साथ एक नए, स्टाइलिश अंदाज में जुड़ने का माध्यम बन गया है।

एआई-जनरेटेड इन तस्वीरों पर उनके फॉलोअर्स की ओर से मिली-जुली और दिलचस्प टिप्पणियां आ रही हैं। जहां कई समर्थक अपने नेताओं की तारीफ करते हुए उन्हें 'रियल हीरो' और 'दबंग' बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स इस मौके का फायदा उठाते हुए हल्के-फुल्के व्यंग्य बाण भी चला रहे हैं। नेताओं का यह सिनेमाई अंदाज जनता के बीच चर्चा का मुख्य विषय बन गया है।

WhatsApp Image 2026-09-10 at 12.33.55 AM

चिराग ने भी शेयर की फोटो

युवा नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी एक बेहद शानदार और क्लासिक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में चिराग एक पुरानी सफेद एंबेसडर कार के सहारे खड़े नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने भूरे रंग का जैकेट और पैंट पहना हुआ है।

बैकग्राउंड में हाजीपुर स्टेशन का बोर्ड, चाय की दुकान और उनके पिता स्वर्गीय राम विलास पासवान का एक पुराना पोस्टर दिख रहा है, जिस पर 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' का नारा लिखा है। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, वाइबिंग टू द एटीज़ ट्रेंड... / 80 के दशक के रुझान का आनंद लेते हुए।