विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी और उत्तराखंड के युवाओं के पास अग्निवीर बनने का मौका, पांच अक्टूबर से रुड़की में भर्ती रैली

Published: Sun, 13 Sep 2026 03:01 PM (IST)

रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी, जिसमें सीईई-2027 पास युवा सेना की वर्दी पहनने का सपना पूरा कर सकेंगे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

देहरादून। सेना की वर्दी पहनने का सपना देख रहे सीईई-2027 पास युवाओं के लिए अब अगला पड़ाव रुड़की होगा। भर्ती वर्ष 2027 के लिए पांच अक्टूबर से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी।

23 अक्टूबर तक चलने वाली रैली में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। अग्निवीर जीडी, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी), तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती होगी।

सेना के अधिकारियों के अनुसार, क्लर्क/एसकेटी के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के सीईई-2027 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 14 से 30 सितंबर तक बरेली में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, 12 जिलों के युवा होंगे शामिल

अग्निवीर जीडी के लिए उत्तराखंड के सात जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, देहरादून और हरिद्वार शामिल हैं। तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों के लिए आठवीं और 10वीं पास अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया 20 अक्टूबर को होगी।

तारीखवार भर्ती

  • 5 से 12 अक्टूबर: यूपी और उत्तराखंड के सभी जिलों के क्लर्क/एसकेटी अभ्यर्थी।
  • 13 से 19 अक्टूबर: उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, देहरादून और हरिद्वार के जीडी अभ्यर्थी।
  • 20 अक्टूबर: तकनीकी और ट्रेड्समैन (आठवीं/10वीं पास) अभ्यर्थी।
  • 21 से 23 अक्टूबर: मेडिकल परीक्षा के लिए आरक्षित तिथियां।

दस्तावेजों में न हो कमी

अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, ऑनलाइन जनरेटेड पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र, 20 रंगीन फोटो और शैक्षणिक प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे।

यह भी पढ़ें- Agniveer Recruitment: 24 दिन, 13 जिले और 20 हजार युवा: सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

आठवीं की मार्कशीट पर जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिहस्ताक्षर अनिवार्य हैं। सभी मूल प्रमाणपत्रों की तीन-तीन फोटो प्रतियां भी साथ रखनी होंगी। शपथपत्र रैली स्थल पर ही तैयार किए जाएंगे।