विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

14 से 30 सितंबर तक बरेली में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, 12 जिलों के युवा होंगे शामिल

Published: Sat, 12 Sep 2026 12:24 PM (IST)

सेना की लिखित परीक्षा पास कर चुके युवाओं के लिए 14 से 30 सितंबर तक बरेली में अग्निवीर भर्ती रैली होगी, जिसमें पीलीभीत समेत 12 जिलों के युवा शामिल होंगे।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. बरेली में 14 से 30 सितंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली।

  2. पीलीभीत के युवाओं के लिए 15 और 21 सितंबर को रैली।

  3. दलालों से सावधान रहने की अपील, प्रक्रिया पारदर्शी।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। सेना की लिखित परीक्षा पास कर चुके युवाओं के लिए वर्ष 2027 की भर्ती के तहत 14 से 30 सितंबर तक बरेली स्थित जाट रेजिमेंट सेंटर में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसमें अग्निवीर जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों पर युवाओं की शारीरिक दक्षता परखी जाएगी।

सिटी मजिस्ट्रेट प्यारे लाल मौर्य ने बताया कि यह रैली पीलीभीत, बरेली समेत 12 जिलों के लिए है। इसमें केवल वही युवा हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने एक से 12 जून के बीच हुई ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है।

युवा किसी भी दलाल या एजेंट के झांसे में न आएं

पीलीभीत के युवाओं के लिए 15 सितंबर को टेक्निकल व ट्रेड्समैन और 21 सितंबर को जीडी की रैली होगी। वहीं, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल की रैली पांच अक्टूबर को रुड़की के बीईजी सेंटर में आयोजित की जाएगी।

प्रशासन ने अपील की है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। युवा किसी भी दलाल या एजेंट के झांसे में न आएं। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड में दी गई तिथि व समय पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचें। यदि किसी को ई-मेल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आ रही है, तो वे सुबह नौ से दोपहर दो बजे के बीच सेना भर्ती कार्यालय, बरेली में संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आखिरकार बरेली जिला अस्पताल में हुई स्वाइन फ्लू की पहली सरकारी जांच; ट्रूनाट टेस्ट में महिला निकली पॉजिटिव