विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बधाई दो' के लिए दून पहुंची एक्ट्रेस Bhumi Pednekar, इस युवा ने लिखी है फिल्म की स्क्रिप्ट

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 02 Jan 2021 12:37 PM (IST)

Badhai Do शूटिंग के लिए बॉलीवुड के पसंद बने उत्तराखंड में नये साल के पहले दिन ही सितारों ने दस्तक ...और पढ़ें

'बधाई दो' के लिए दून पहुंची एक्ट्रेस Bhumi Pednekar, इस युवा ने लिखी है फिल्म की स्क्रिप्ट।
'बधाई दो' के लिए दून पहुंची एक्ट्रेस Bhumi Pednekar, इस युवा ने लिखी है फिल्म की स्क्रिप्ट।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Badhai Do शूटिंग के लिए बॉलीवुड के पसंद बने उत्तराखंड में नये साल के पहले दिन ही 'सितारों' ने दस्तक दी है। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फिल्म 'बधाई हो' की शूटिंग के लिए शुक्रवार को देहरादून पहुंची। फिल्म की शूटिंग पांच जनवरी से देहरादून की विभिन्न लोकेशन में होगी। खास बात यह है कि फिल्म की स्क्रिप्ट देहरादून निवासी अक्षत घिल्डियाल ने लिखी है। अक्षत इससे पहले फिल्म 'बधाई हो' की भी स्क्रिप्ट लिख चुके हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला था। 

नेशनल अवार्ड जीत चुकी सुपरहिट फिल्म 'बधाई हो' के सीक्वल 'बधाई दो' में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अभिनेता राजकुमार राव अहम भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म फैमिली कॉमेडी होगी। फिल्म का डायरेक्शन हर्षवर्धन कुलकर्णी कर रहे हैं। हर्षवर्धन इससे पहले 2015 में फिल्म 'हंटर' बना चुके हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में होंगे, जो महिला थाने में अकेले पुरुष अधिकारी हैं, जबकि अभिनेत्री भूमि पेडनेकर पीटी टीचर की भूमिका में होंगी। 

अभिनेता राजकुमार राव इससे पहले फिल्म 'रूहअफ्जा' और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फिल्म 'दम लगा के हईशा' की शूटिंग  उत्तराखंड में कर चुकी हैं। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पांच जनवरी से होगी। देहरादून की अलग-अलग लोकेशन में करीब 25 दिन फिल्म की शूटिंग होनी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी कई बड़े बैनरों की फिल्म की शूटिंग भी उत्तराखंड में होनी है। 

यह भी पढ़ें- New Year Resolution: नए साल में बॉलीवुड और टॉलीवुड अभिनेत्रियों का क्या है खास रेजोल्यूशन, आप भी जानें