अब तक 1.57 करोड़ की शराब व 1.51 करोड़ की नगदी जब्त
चुनावों के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान में अभी तक 1.57 करोड़ की शराब व 1.51 करोड़ की नगदी पकड़ी गई है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 08:58 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 08:58 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, देहरादून: चुनावों के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान में अभी तक 1.57 करोड़ की शराब व 1.51 करोड़ की नगदी पकड़ी गई है। रविवार को 2.34 लाख की नगदी पिथौरागढ़ में पकड़ी गई।
प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद से ही आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में सख्त कार्रवाई चल रही है। इस कड़ी में अभी तक 119 अवैध शस्त्र व 21 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किए गए हैं। शांति भंग के 4743 मामलों में 33172 लोगों का चालान किया गया है और 23593 लोगों को पाबंद किया गया है। अभी तक पुलिस द्वारा 729 और आबकरी विभाग द्वारा 447 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। राजनीतिक दलों द्वारा आदर्श आचार संहिता के 69 मामलों में नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें