विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून: महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख के गबन का भी आरोप

Published: Mon, 20 Apr 2026 08:46 AM (IST)

देहरादून के प्रेमनगर कोतवाली में महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले प्रवीण सेमवाल और उनकी पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल गिरफ्तार हो गए हैं।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रेमनगर कोतवाली में महिला दारोगा को थप्पड़ करने वाले आरोपित प्रवीण सेमवाल व उनकी पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नौ अप्रैल को यशपाल सिंह निवासी श्यामपुर अंबी वाला ने परवीन सेमवाल व प्रतीक्षा सेमवाल के विरुद्ध तहरीर दी थी कि प्रवीण सेमवाल 2020 से उनके पास नौकरी करता था।

वर्तमान में वह परवीन सेमवाल को 18 हजार रुपये प्रति माह वेतन दे रहे हैं। वह प्रवीण सेमवाल पर पूर्ण विश्वास करते थे जिसका फायदा उठाकर प्रवीण सेमवाल ने अपनी पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल तथा साले आकाश के साथ आपराधिक षडयंत्र रचकर आफिस में काउंटर की चाबी बनाई और रुपये चोरी किए।

आरोपितों पर कैश काउंटर की नकली चाबी बनाने व मैटरियल बेचने का है आरोप

शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रवीण सेमवाल ने रोड़ी, बजरी व सीमेंट भी अपनी मर्जी से बेच दी। संदेह होने पर उन्हें शक हुआ ऐसे में उन्होंने जनवरी 2026 में अपने पुत्र से हिसाब-किताब कराया। जानकारी हुई कि उनकी जानकारी के बिना सरिया बजरी रेत बेचा गया तथा उसका पैसा आरोपित ने अपने पास ही रख लिया। उन्हें यह पता चला कि आरोपित ने कैश काउंटर की चाबी भी नकली बना रखी है।

आरोपित ने 55 लाख रुपये का गबन कर दिया

इस प्रकार आरोपित ने 55 लाख रुपए के लगभग गबन कर दिया। इस संबंध में प्रवीण से बात की गई तो उसने 20 लाख रुपए लौटाने के संबंध में समझौता किया। कुछ समय बाद आरोपित ने कहा कि जबरदस्ती समझौता लिखवाया गया है। प्रार्थना पत्र की जांच के लिए प्रवीण सेमवाल को पुलिस जांच पर थाने में बुलाया गया तो कुछ समय बाद उसकी पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल अपने भाई आकाश के साथ थाने पहुंचे व शोर शराबा मचाया।

महिला दारोगा से मारपीट की

इस दौरान आकाश थाने में वीडियो बनाने लगा व इस दौरान प्रतीक्षा सेमवाल ने महिला दारोगा से मारपीट की। इस संबंध में कोतवाली प्रेमनगर में आरोपितों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने, मारपीट, गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- कौन हैं आईएएस मनीष कुमार बंसल? जिन्हें बनाया आगरा का नया डीएम, मुख्य चुनाव आयुक्त से है खास रिश्ता

यह भी पढ़ें- RR vs SRH: बेटे Praful Hinge के IPL डेब्यू के बाद पिता हुए भावुक, बताया कौन हैं वो फरिश्ता जिसने बदली किस्मत