कौन हैं आईएएस मनीष कुमार बंसल? जिन्हें बनाया आगरा का नया डीएम, मुख्य चुनाव आयुक्त से है खास रिश्ता
आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी का तबादला कर दिया गया है, अब वे मुख्यमंत्री के विशेष सचिव होंगे। उनकी ...और पढ़ें

मनीष कुमार की तस्वीर।
HighLights
मनीष कुमार बंसल आगरा के नए जिलाधिकारी नियुक्त
अरविंद बंगारी मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बने
प्रदेश में 40 आईएएस अधिकारियों का बड़ा तबादला
जागरण संवाददाता, आगरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी का तबादला हो गया है अरविंद को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। आईएएस अधिकारी मनीष कुमार बंसल आगरा के नए डीएम होंगे।
अरविंद 2011 के बैच के अधिकारी हैं
गदग कर्नाटक के अरविंद मल्लप्पा बंगारी 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और आगरा में 15 सितंबर 2024 को जिलाधिकारी बने थे। इससे पूर्व वह यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य कर चुके थे। मनीष बंसल देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दामाद हैं। मनीष की पत्नी मेधा रूपम गाजियाबाद की जिलाधिकारी हैं।
15 जिलों के डीएम सहित 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले
प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 जिलों के डीएम सहित 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त भी बदले गए हैं। इनके अलावा मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही सचिव स्तर के अधिकारी और विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों तक इसमें शामिल हैं।
विकास प्राधिकरणों में भी फेरबदल
विकास प्राधिकरणों में भी फेरबदल करते हुए झांसी और हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बदले गए हैं। वहीं कई मुख्य विकास अधिकारियों को नए जिलों में भेजा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
