उत्तराखंड में आरूहन 2026 सम्मेलन, समुद्री व्यापार से खोलेगा रोजगार के नए द्वार
देहरादून के थानो में आज से आरूहन-2026 अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन शुरू हो रहा है। इंटीग्रेटेड मैरीटाइम एक्सचेंज द्वारा आयोजित इस ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। देवभूमि की वादियों में आज से समुद्री व्यापार और वैश्विक शिपिंग पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की चर्चा होगी, जिसके जरिए स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होने की संभावना है। थानो के लेखक गांव में 20 और 21 मार्च को उत्तर भारत का सबसे बड़ा समुद्री सम्मेलन आरूहन इंटरनेशनल मैरीटाइम कान्फ्रेंस-2026 आयोजित हो रहा है।
सम्मेलन का आयोजन इंटीग्रेटेड मैरीटाइम एक्सचेंज (आईएमई) की ओर से किया गया जा रहा है। उनका दावा है कि सम्मेलन में सात देशों से 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें शिपिंग कंपनियों के शीर्ष अधिकारी, नीति-निर्माता और समुद्री क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस संबंध में गुरुवार को हुई एक प्रेस वार्ता में सम्मेलन की रूपरेखा साझा की गई।
आयोजकों ने कहा कि यह प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है, क्योंकि पहली बार वैश्विक स्तर की शिपिंग कंपनियां उत्तराखंड का रुख कर रही हैं।
इनकी स्थापना से न केवल प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए शिपिंग और लाजिस्टिक्स के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर के रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक करेंगे। विशिष्ट वक्ता के रूप में केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के उप सचिव राजेश असाती मौजूद रहेंगे।
मिडिल ईस्ट संकट के वैश्विक व्यापार पर असर पर भी होगी चर्चा
दो दिवसीय सत्र के दौरान मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के वैश्विक व्यापार पर असर समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, जिनमें शिपिंग उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका, समुद्री कर्मियों का मानसिक स्वास्थ्य, उत्तराखंड में शिपिंग इको सिस्टम और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास के विषय शामिल रहेंगे। 20 मार्च की शाम देवभूमि समुद्र रत्न सम्मान समारोह भी आयोजित होगा, जिसमें समुद्री क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पेशेवरों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आईसीएस मिडिल ईस्ट ब्रांच की ओर से विशेष तकनीकी वर्कशाप भी आयोजित की जाएगी।