विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' के निशाने पर भाजपा सरकार, कहा- पार्टी के विधायक ही नेतृत्व परिवर्तन को दिल्ली में लगा चुके गुहार

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 06 Sep 2020 06:15 AM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 08:16 AM (IST)

आप पार्टी ने एकबार फिर से प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र ...और पढ़ें

'आप' के निशाने पर भाजपा सरकार, कहा- पार्टी के विधायक ही नेतृत्व परिवर्तन को दिल्ली में लगा चुके गुहार
'आप' के निशाने पर भाजपा सरकार, कहा- पार्टी के विधायक ही नेतृत्व परिवर्तन को दिल्ली में लगा चुके गुहार

देहरादून, जेएनएन। आम आदमी पार्टी ने एकबार फिर से प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में अस्थिरता का माहौल है। अपनी ही पार्टी के विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने एकबार फिर से कहा कि सीएम रावत को नैतिकता के आधार मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को हाथ में कालीपट्टी बांध बल्लीवाला चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। आप के प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश सरकार ने एक अजीब अस्थिरता का महौल बना दिया है। बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं, कोविड- 19 महामारी जब अपने चरम पर हैं, डॉक्टर आंदोलन करने को मजबूर हैं। जनता को सरकार से कोई राहत नहीं मिल रही है। इन सबसे बढ़ कर सरकार के विधायक अपने मुखिया के खिलाफ मुखर हैं। 

ये विधायक दिल्ली में नेतृत्व परिवर्तन की गुहार लगा चुके हैं, ऐसे में साफ कहा जा सकता है कि यह एक नाकाम सरकार है। और नाकाम नेतृत्व है। जैसा की पहले भी आम आदमी पार्टी मांग करती रही है कि प्रदेश के मुखिया को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार के जीरो टॉलरेंस वाले दावे पर सवालिया निशान नहीं लगा रहे हैं, बल्कि देवभूमि का हर नागरिक जिसे बीजेपी सरकार ने छला है वही सवाल उठा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Monsoon Session of Assembly: मानसून सत्र में प्रश्नकाल स्थगित करने का इरादा नहीं : विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल

रविंद्र सिंह आनंद ने ये भी कहा कि आम आदमी पार्टी की मांग है कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें। इस मौके पर कैंट विधानसभा के सह प्रभारी विपिन खन्ना, बूथ अध्यक्ष मुकेश सिंह, नवीन सिंह चौहान, राघव दुआ, सुरेश, विशाल, प्रमोद सैनी, सीमा कश्यप, इंदरप्रीत सतिंदर सल, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Cabinet Meet: उपनल के जरिए अन्य व्यक्तियों को भी मिलेगा रोजगार, जानें- और अहम फैसले भी