यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऋषिकेश में एक किलो चरस सहित एक युवक गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश
तीर्थनगरी ऋषिकेश में युवक को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश ...और पढ़ें

संवाददाता, ऋषिकेश: तीर्थनगरी ऋषिकेश में युवक को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
एक किलो चरस बरामद
जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत मुनिकीरेती पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार कर उससे एक किलो चरस बरामद की है।
पुलिस को अभियान चलाने के निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर ने क्षेत्र में शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई में पुलिस टीम ने एक युवक को एक किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की गिरफ्तारी ब्रह्मानंद मोड़ के पास, मुनिकीरेती से की गई है।
चरस सहित गिरफ्तार आरोपित डबल सिंह राणा पुत्र स्व. दर्शन सिंह राणा निवासी मेड तहसील बालगंगा थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल के विरुद्ध थाना मुनिकीरेती में एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।