विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में एक प्रेम विवाह का हुआ अंत, नवविवाहिता ने लगाई फांसी, स्वजनों ने जताई हत्या की आशंका

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 05 Feb 2021 08:58 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 05 Feb 2021 09:46 PM (GMT+05:30)

एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के स्वजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पति पर आरोप लगाए हैं। डेढ़ वर्ष पहले ही महिला ने आरोपित के साथ प्रेम विवाह किया था। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, देहरादून। रायपुर क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के स्वजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पति पर आरोप लगाए हैं। डेढ़ वर्ष पहले ही महिला ने आरोपित के साथ प्रेम विवाह किया था। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल में रखवा दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के असली कारणों का पता लग सकेगा।

करन निवासी छह नंबर पुलिया मूल निवासी नौगांवखाल पौड़ी गढ़वाल ने बताया कि उनकी बहन पूजा ने डेढ़ साल पहले सफीक अंसारी निवासी रिंग रोड लाडपुर के साथ प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद आरोपित पूजा को परेशान करने लगा। इस बारे में पूजा ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला शांत हो गया। करीब एक सप्ताह पहले आरोपित सफीक ने पूजा के साथ झगड़ा किया, जिसके कारण पूजा मायके आ गई। गुरुवार को आरोपित सफीक पूजा व उसके आठ महीने के बच्चे को बारिश के दौरान ही अपने साथ लेकर चला गया।

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि पूजा ने फांसी लगा ली है, उसका शव अस्पताल में रखा हुआ है। उन्होंने शक जताया है कि आरोपित ने पूजा की हत्या कर उसे रस्सी से लटका दिया। पूजा के चाचा मंगल ने बताया कि आरोपित सफीक बात-बात पर पूजा पर शक करता था।

पुलिस ने कमरे को किया सील

एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता लग सकेगा। उन्होंने बताया कि घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनका भी परीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-देहरादून: पति ने पहले घर से निकाला, अब दे रहा मारने की धमकी; तीन के खिलाफ मुकदमा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।