विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flight Delay : सोच समझकर ही कराएं टिकट की बुकिंग, दिल्ली की एक उड़ान रद्द, कई फ्लाइट देरी से पहुंच रहीं

Published: Fri, 02 Feb 2024 09:26 PM (IST)

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार इंडिगो की प्रातः आठ बजे अहमदाबाद से आने वाली उड़ान लगभग पौने दो घंटे देरी से ...और पढ़ें

Flight Delay : सोच समझकर ही कराएं टिकट की बुकिंग
Flight Delay : सोच समझकर ही कराएं टिकट की बुकिंग

संवाद सहयोगी, डोईवाला।  अन्य राज्यों में मौसम परिवर्तन के चलते दिल्ली से आने वाली एक उड़ान रद्द रही। जबकि कई अन्य राज्यों की उड़ाने अपने समय से देरी से देहरादून एयरपोर्ट पहुंची।

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार इंडिगो की प्रातः आठ बजे अहमदाबाद से आने वाली उड़ान लगभग पौने दो घंटे देरी से 9.42 पर एयरपोर्ट पहुंची। जबकि 11.35 पर आने वाली इंडिगो की हैदराबाद की उड़ान 12. 22 पर एयरपोर्ट पहुंच सकी। इसके अलावा विस्तारा एयरलाइंस की दोपहर 2:45 पर आने वाली उड़ान 4.32 पर देहरादून एयरपोर्ट पहुंची। इसके अलावा इंडिगो की 3:20 पर आने वाली उड़ान दिल्ली से ही रद्द कर दी गई। इसके अलावा शाम को पुणे व मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान भी अपने निर्धारित समय से देरी से एयरपोर्ट पर पहुंची।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।