विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में रिकॉर्ड 84 कंटेनमेंट जोन, 62 फीसद कंटेनमेंट जोन शहरी क्षेत्र में

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 10 May 2021 11:05 AM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 01:17 PM (IST)

कंटेनमेंट जोन सिक्के के दो पहलू की तरह है। इसका एक पहलू यह है कि बढ़ते कंटेनमेंट जोन कोरोना संक्रमण ...और पढ़ें

दून में रिकॉर्ड 84 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं और 61.90 फीसद जोन दून के शहरी क्षेत्र में हैं।
दून में रिकॉर्ड 84 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं और 61.90 फीसद जोन दून के शहरी क्षेत्र में हैं।

सुमन सेमवाल, देहरादून। कंटेनमेंट जोन सिक्के के दो पहलू की तरह है। इसका एक पहलू यह है कि बढ़ते कंटेनमेंट जोन कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार को दिखाते हैं, जबकि दूसरा पहलू यह भी बताता है कि कोरोना को लॉक करने के लिए तेजी से कंटेनमेंट जोन (नियंत्रण क्षेत्र) बनाए जा रहे हैं। दोनों ही पहलू सही हैं, बस कोरोना आगे-आगे चल रहा है और मशीनरी उस पर काबू करने के लिए पीछे-पीछे। वर्तमान में दून में रिकॉर्ड 84 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं और 61.90 फीसद जोन दून के शहरी क्षेत्र में हैं।

शनिवार को देहरादून जिले में 14 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए। इसके साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या 84 हो गई और 52 जोन देहरादून के शहरी क्षेत्र में ही हैं। वर्तमान में आठ-आठ कंटेनमेंट जोन नगर निगम ऋषिकेश व डोईवाला में बनाए गए हैं। इसके अलावा विकासनगर में पांच, जबकि दूरस्थ क्षेत्र त्यूणी, चकराता व कालसी में क्रमश: दो, तीन व दो कंटेनमेंट जोन हैं। इस तरह दून की सभी तहसीलों में कंटेनमेंट जोन दिख रहे हैं। इसका मतलब यह हुआ कि कोरोना का संक्रमण हर तरफ दिख रहा है। हालांकि, उम्मीद जगाती बात यह है कि प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम इस प्रयास में लगी है कि कोरोना का संक्रमण कंटेनमेंट जोन तक ही सीमित हो जाए। 

शनिवार को यहां बने कंटेनमेंट जोन

  • देहरादून शहर व मसूरी : मुताबिक 45-ए गढ़ी कैंट, डिफेंस कॉलोनी स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी (ई-12), इंद्रप्रस्थ एन्क्लेव लेन-11 भवन-38, विवेकानंद ग्राम लेन-6 स्ट्रीट-4, चंदर रोड में एमडीडीए कॉलोनी एलआइजी-2, मसूरी में सैपलिंग एस्टेट लंढौर बाजार व ग्रीन लॉज लंढौर कैंट।
  • ऋषिकेश क्षेत्र : खदरी खड़कमाफ क्षेत्र में लक्कड़घाट रोड पर टीचर्स कॉलोनी, गढ़ीमयचक में एवरग्रीन सेकेंड्री पब्लिक स्कूल, वार्ड-40 नेहरू ग्राम।
  • डोईवाला क्षेत्र : शुगर मिल की कॉलोनी के तीन ब्लॉक में, वार्ड-20 लच्छीवाला शहरी भाग, वार्ड-4 तरली जौली।

डॉ. आशीष श्रीवास्तव (जिलाधिकारी, देहरादून) ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को अधिक से अधिक कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में कम्युनिटी सर्विलांस से लेकर सैंपलिंग आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

कोरोना लॉक करने को प्रदेश में बने कंटेनमेंट जोन

  • उत्तरकाशी, 82
  • नैनीताल, 67
  • ऊधमसिंहनगर 61
  • चंपावत, 32
  • पौड़ी, 17
  • टिहरी, 16
  • हरिद्वार, 16
  • अल्मोड़ा, 10
  • पिथौरागढ़, 09
  • चमोली, 07
  • रुद्रप्रयाग, 06
  • बागेश्वर, 02

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड में दस मई से सख्त कोविड कर्फ्यू, जानें- कितने घंटे खुलेंगी दुकानें और क्या है पूरी गाइडलाइन

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।