Move to Jagran APP

विदेशी परिंदों को भा रही आसन नमभूमि, यहां आए इतने हजार परिंदे

देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व आसन नमभूमि में देशी विदेशी परिंदे प्रवास को आ रहे हैं। अब तक 79 प्रजातियों के 6170 परिंदे यहां पहुंच चूके हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 03:55 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 03:55 PM (IST)
विदेशी परिंदों को भा रही आसन नमभूमि, यहां आए इतने हजार परिंदे
विदेशी परिंदों को भा रही आसन नमभूमि, यहां आए इतने हजार परिंदे

विकासनगर, जेएनएन। देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व आसन नमभूमि में प्रवास पर आए देशी विदेशी परिंदों की रविवार को विधिवत गणना की गयी। अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव धनंजय मोहन के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने गणना में प्रवासी परिंदों की 79 प्रजातियों के 6170 परिंदे आंके हैं। चकराता वन प्रभाग की आसन रेंज की टीम विधिवत गणना के दौरान मौजूद रही।

loksabha election banner

बता दें कि चकराता वन प्रभाग की लोकल गणना में आसन नमभूमि क्षेत्र में देशी विदेशी 55 प्रजातियों के 5000 परिंदे प्रवास पर पाए गए थे। लेकिन रविवार को अपर प्रमुख वन संरक्षक के नेतृत्व में प्रवासी परिंदे की विधिवत गणना को आसन पहुंची। अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव के अलावा विशेषज्ञ संजय सौंधी, रमन, सुनीति दत्ता, आंचल सोंधी, सीपू, पूजा आदि ने पूरे नमभूमि क्षेत्र में प्रवासी परिंदों की 79 प्रजातियां पायी और 6170 परिंदे आंके गए। यह संख्या पिछले साल की अपेक्षाकृत करीब एक हजार ज्यादा है। आसन नमभूमि में प्रवासी परिंदों की संख्या के बढ़ने को शुभ संकेत माना जा रहा है। 

इस मौके पर आसन रेंजर जवाहर सिंह तोमर, वन बीट अधिकारी प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे। 

ये परिंदे हैं उत्तराखंड के मेहमान

विकासनगर: वर्तमान में आसन नमभूमि में व्हाइट ब्रेस्टेड वाटरहेन, कामन मोरहेन, रेड वेटल्ड लेपविंग, रीवर लेपविंग, यूरोशियन करलू, मार्स शेंडपाइपर, कामन ग्रीनसेंक, ग्रीन शेंडपाइपर, कामन शेंडपाइपर, पलास गल, पलास फिश इगल, वेस्टन मार्स हेरर, स्माल ब्ल्यू किंगफिशर, व्हाइट ब्रेस्टेड किंगफिशर, ग्रेट क्रेस्टेड ग्रीब, बार हेडेड गीज, पर्पल स्वेप हेन, लेसर पाइड किंगफिशर, कामन स्वेलो, व्हाइट वेगटेल, व्हाइट ब्राउड वेगटेल, ग्रे वेगटेल, डस्टी क्रेग मार्टिन, स्टार्क थ्रोटेड स्वेलो, प्लेन मार्टिन, ब्लैक काइट, ब्लैक विंग्ड सिल्ट, कामन कूट आदि 79 प्रजातियों के परिंदे प्रवास हैं।

यह भी पढ़ें: लैंसडौन वन प्रभाग में तैयार होंगे बर्ड गाइड ग्रोथ सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

यह भी पढ़ें: सुबह की गुनगुनी धूप के बीच यहां करें रंग-बिरंगे मेहमान परिंदों का दीदार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.