विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus Update: उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोत्तरी, बुधवार को 60 व्यक्तियों में हुई संक्रमण की पुष्टि

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 28 Jul 2021 06:22 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 08:40 PM (IST)

Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले कुछ दिन से राज्य ...और पढ़ें

उत्‍तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 60 नए मामले आए सामने।
उत्‍तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 60 नए मामले आए सामने।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले कुछ दिन से राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। यदि संक्रमण बढ़ने का सिलसिला जारी रहता है तो इससे परेशानी खड़ी हो सकती है। जानकार मानते हैं कि यह बढ़त मामूली है, लेकिन जन सामान्य को सतर्क रहने की जरूरत है। लापरवाही की वजह से मामलों में तेजी से इजाफा हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 27 हजार, 810 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 60 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जबकि 46 मरीज भी स्वस्थ हुए हैं। राहत इस बात की है कि किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 13 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा देहरादून में 10, नैनीताल में आठ, अल्मोड़ा में सात, पिथौरागढ़ में छह, चंपावत में पांच, हरिद्वार में चार, उत्तरकाशी में तीन, रुद्रप्रयाग में दो और पौड़ी व टिहरी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है, जबकि चमोली व बागेश्वर में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है। अब तक राज्य में तीन लाख, 41 हजार, 934 मामले आए हैं। इनमें से तीन लाख, 27 हजार, 864 (95.89 फीसद) लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। फिलवक्त कोरोना के 672 सक्रिय मामले हैं। कोरोना संक्रमित 7361 मरीजों की मौत हो चुकी है।

ऐसे बढ़े मामले

  • 23 जुलाई : 11
  • 24 जुलाई : 33
  • 25 जुलाई : 51
  • 26 जुलाई : 54
  • 27 जुलाई : 43
  • 28 जुलाई : 60

चार व्यक्तियों में फंगस की पुष्टि

फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के मामले कम होने का नाम नहीं हो रहे हैं। चार और व्यक्तियों में फंगस की पुष्टि हुई है। जबकि इस बीमारी से पीड़ि‍त चार मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य में अब तक फंगस के 555 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 124 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 212 ठीक हो गए हैं। देहरादून जनपद में फंगस के सबसे अधिक मामले मिले हैं।

यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Coronavirus Update: उत्‍तराखंड में कोरोना के 500 दिन, साढ़े तीन लाख लोग हुए संक्रमित