विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को मिलेगा 50% आरक्षण, शासनादेश जारी

Published: Fri, 18 Sep 2026 10:46 AM (IST)

उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव में छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का शासनादेश जारी कर दिया गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में छात्र संघ चुनाव में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण का शासनादेश गुरुवार देर शाम को शासन ने जारी कर दिया गया है। प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा एएस उनियाल ने पुष्टि की। अब केवल 14 सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में चुनाव कराने को लेकर स्थिति स्पष्ट करना बाकी है।

उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत एक सप्ताह पहले छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा कर चुके हैं। जिसके बाद प्रदेश के 118 राजकीय महाविद्यालयों, तीन विश्वविद्यालयों परिसरों में हाेने वाले छात्र संघ चुनाव में लड़कियों को 50 प्रतिशत आरक्षण देेने की तैयारी की जा रही थी।

राज्य में 118 राजकीय महाविद्यालयों, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय टिहरी, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा और कुमाऊं विश्वविद्यालय हल्द्वानी के परिसरों में 29 सितंबर को चुनाव की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें- छात्र संघ चुनाव: हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में बवाल, कैंपस से सड़क तक चले लात-घूंसे

घोषणा के दो दिन बाद उच्च शिक्षा मंत्री ने छात्र संघ चुनाव में छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण तय करने के निर्देश दिए थे। हालांकि चुनाव की तिथि नजदीक आने के कारण छात्र संगठनों और कालेज विवि प्रशासन में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी।

अशासकीय कालेज गढ़वाल विवि से हैं संबद्ध

14 सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में चुनाव कराने का अधिकार संबद्ध विश्वविद्यालय है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन अपने तीन परिसरों में चुनाव करा चुका है, लेकिन संबद्ध महाविद्यालयों में चुनाव कराने से इंकार कर दिया है। ऐसे में इन कालेजों में राज्य विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालयों के साथ चुनाव कराने का विकल्प ही शेष बचा है। लेेकिन प्रभारी निदेशक से बाल विवि के पाले में डाल दी है।

प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय एवं विवि में 50 प्रतिशत छात्राओं को आरक्षण का शासनादेश उच्च शिक्षा सचिव की ओर से जारी कर दिया गया है। अब इसी आधार पर छात्र संघ चुनाव होंगे। शासनादेश की प्रति शुक्रवार को संबद्ध प्राचार्यों को भेजी जाएगी। उधर, अशासकीय कालेजों में छात्र संघ चुनाव का निर्णय लेना संबद्ध विश्वविद्यालय का काम है। तिथि वहीं से निर्धारित की जाएगी।’ - एएस उनियाल, प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा