Lockdown: ऋषिकेश में लॉकडाउन में 145 व्यक्तियों का किया चालान, तीन वाहन सीज
लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक घूमने वालों और मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान 145 चालान और तीन वाहन सीज किए गए।
ऋषिकेश, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक घूमने वालों और मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान 145 चालान और तीन वाहन सीज किए गए।
कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन ने शनिवार और रविवार को फिर लॉकडाउन घोषित कर दिया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रखी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व डीआइजी गढ़वाल अरुण मोहन जोशी ने मास्क ना पहने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
पुलिस अधीक्षक देहात पदमेंद्र डोबाल ने शनिवार को यहां पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस उपाधीक्षक भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि सभी चौकी प्रभारी सहित क्षेत्र में तैनात उप निरीक्षकों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत पूरे दिन जिस के तहत पूरे दिन सघन जांच अभियान चलाया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश ने बताया कि श्यामपुर, आइडीपीएल, त्रिवेणी घाट, यात्रा अड्डा पुलिस चौकी के अतिरिक्त सभी उप निरीक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्र में अनावश्यक घूमने वाले के वाहनों की जांच की। इस दौरान मास्क ना पहनने वाले 145 व्यक्तियों के चालान किए गए। कार्रवाई में तीन वाहन सीज किए गए।
वहीं डोईवाला कोतवाल सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि शनिवार को सार्वजनिक स्थलों पर शारीरिक दूरी का पालन न करने वाले व मास्क नहीं पहनने वाले 55 व्यक्तियों का चालान कर 5500 रुपए जुर्माना वसूला। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 20 वाहनों से दस हजार रुपए संयोजन शुल्क भी वसूला गया।
130 पव्वे शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
रानीपोखरी थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब के 130 पव्वों के साथ दो शराब तस्कारों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रानीपोखरी दीपक धारीवाला ने बताया कि शनिवार को अवैध शराब तस्करी और लॉकडाउन के अनुपालन में पुलिस नागाघेर से हाट जाने वाले मार्ग पर वाहनों व संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने अरुण और वरुण निवासी ऋषिकेश को जांच के लिए रोका। तलाशी में उनके पास से 65-65 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए गए। दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 16 से 31 तक लॉकडाउन की उड़ी अफवाह, सीएम रावत ने बैठाई जांच