Move to Jagran APP

426 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2010 से 2015 के बीच विभाग में नियुक्ति पाने के बावजूद उपस्थित न होने वाले 426 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 May 2020 08:41 PM (IST)Updated: Wed, 06 May 2020 08:41 PM (IST)
426 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त
426 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त

राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश सरकार ने वर्ष 2010 से 2015 के बीच विभाग में नियुक्ति पाने के बावजूद उपस्थित न होने वाले 426 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इनके स्थान पर अब नए डॉक्टरों को नियुक्त जाएगा। इसके साथ ही अब स्वास्थ्य महकमा विभाग में रिक्त 467 पदों को भरने के लिए चिकित्सा चयन आयोग को अधियाचन भेजने की तैयारी कर रहा है।

loksabha election banner

प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के ढाचे में डॉक्टरों के 2735 पद हैं। इनके सापेक्ष विभाग में अभी तकरीबन 2000 डॉक्टर तैनात हैं। इस समय विभाग में डॉक्टरों की वरिष्ठता सूची बनाई जा रही है। इस सूची को बनाते हुए यह बात सामने आई कि विभागीय सूची में 385 ऐसे डॉक्टरों के नाम हैं जिन्होंने विभाग में नियुक्ति पाने के बावजूद अपनी ज्वाइनिंग नहीं दी। इसके अलावा 41 डॉक्टर ऐसे हैं जिन्होंने प्रोबेशन पीरियड पूरा करने से पहले ही नौकरी छोड़ दी। इनमें बाडधारी और सीधी भर्ती से आने वाले डॉक्टर भी शामिल थे।

शासन ने कुछ समय पहले इनमें से 167 डॉक्टरों को एक और मौका देते हुए विभाग में ज्वाइनिंग देने को कहा था। अब इसकी समय सीमा समाप्त होने के बाद सभी की सेवाएं समाप्त कर दी है। यह जानकारी देते हुए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि अब इनकी जगह नए डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। शासन ने हाल ही में 401 डॉक्टरों को नियुक्ति दी है। अब शासन 467 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन चिकित्सा चयन आयोग को भेज रहा है। इसके अलावा हाल ही में पुनर्जीवित किए गए 180 पदों पर भी जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.