Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Lockdown: उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने में 330 गिरफ्तार

    By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 04 May 2020 01:10 PM (IST)

    लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर उत्तराखंड में 36 मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें 330 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अब तक 12796 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    Uttarakhand Lockdown: उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने में 330 गिरफ्तार

    देहरादून, जेएनएन। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर उत्तराखंड में 36 मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें 330 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अब तक 2503 मुकदमे दर्ज कर 12,796 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि एमवी एक्ट के तहत कुल 30,599 वाहनों के चालान, 5876 वाहन सीज और 1.55 करोड़ रुपये संयोजन शुल्क वसूला जा चुका है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्ती अपना रखी है। वहीं, उल्लंघन करने से लोग मान नहीं रहे हैं। रविवार को हरिद्वार जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 37 वाहनों के चालान और 14 वाहन सीज किए गए।

    लॉकडाउन में छूट का गलत इस्तेमाल पर होगा मुकदमा

    लॉकडाउन-3 में मिलने वाली छूट का गलत इस्तेमाल करने पर मुकदमा दर्ज हो सकता है। पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि इस बाबत सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि वह सड़क पर निकलने वालों की जांच करें और जो भी नियमों का उल्लंघन करते पाया जाए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

    पुलिस महानिदेशक ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शारीरिक दूरी व अन्य दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने में जो कामयाबी अभी तक मिली है वह बेकार ना जाए। इसके लिए लॉकडाउन की गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन कराया जाना आवश्यक है। 

    सभी को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। दुकानों पर शारीरिक दूरी को अपनाते हुए एक दूसरे से 6 फीट की दूरी रखनी होगी। रेड जोन को छोड़कर अन्य जोन में चार पहिया वाहनों में एक ड्राइवर और दो पैसेंजर की इजाजत होगी। लॉकडाउन के दौरान मिली छूट का गलत फायदा उठाने वालों, बेवजह घूमने वालों और लॉकडाउन का उल्लंघन का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाए। साथ ही मुकदमा भी पंजीकृत किया जा सकता है।

    दुकानें खोलने पर दो सैलून संचालक गिरफ्तार

    लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलने पर वसंत विहार थाना पुलिस ने सैलून संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि ऋषि विहार, सीमाद्वार में एक व्यक्ति ने अपना सैलून खोला हुआ था। आरोपित साजिद निवासी कारगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने आदेश कुमार को बिना अनुमति सैलून खोलने पर गिरफ्तार कर लिया।

    यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के उल्लंघन पर यूपी के विधायक अमनमणि काफिले समेत गिरफ्तार, जांच में मिले दो पास

    कॉस्मेटिक दुकान खोलने पर मुकदमा

    कॉस्मेटिक दुकान खोलने पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि दुकान मालिक गौरव हांडा निवासी प्रेमनगर ने बिना अनुमति कॉस्मेटिक की दुकान खोली हुई थी।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने में 385 लोग गिरफ्तार