Move to Jagran APP

शासन ने किए 24 वनाधिकारियों के तबादले

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शासन ने वनाधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें प्रमुख वन संरक्षक से लेकर उप वन संरक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 03:01 AM (IST)
शासन ने किए 24 वनाधिकारियों के तबादले

राज्य ब्यूरो, देहरादून: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शासन ने वनाधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें प्रमुख वन संरक्षक से लेकर उप वन संरक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।

loksabha election banner

गुरुवार को अपर सचिव वन सुभाष चंद्र ने वनाधिकारियों की तबादला सूची जारी की। इसके मुताबिक प्रमुख वन संरक्षक मोनिष मल्लिक को वन्यजीव एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख वन संरक्षक एसके दत्ता को प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत के साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अपर प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन को अपर प्रमुख वन संरक्षक, नियोजन व वित्तीय प्रबंधन तथा प्रमुख वन संरक्षक, परियोजनाएं एवं सामुदायिक वानिकी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अनूप मलिक को नोडल अधिकारी, वन भूमि हस्तांतरण का प्रभार सौंपा गया है। विनीत कुमार पांगती को अपर प्रमुख वन संरक्षक वन अनुसंधान, प्रबंधन, प्रशिक्षण, हल्द्वानी और मुख्य वन संरक्षक कार्ययोजना का प्रभार दिया गया है। डॉ. सुखदेव सिंह को निवेश आयुक्त, नई दिल्ली तथा एनजीटी समेत अन्य न्यायालयों में दायर होने वाले वादों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। समीर सिन्हा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कैंपा के पद पर बरकरार रखा गया है।

मुख्य वन संरक्षक संतोष विजय शर्मा को मुख्य वन संरक्षक, अनुश्रवण, मूल्यांकन, आइटी और आधुनिकीकरण का जिम्मा दिया गया है। मनोज चंद्रन को मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन, विकास एवं कार्मिक का जिम्मा सौंपा गया है। सुरेंद्र मेहरा को मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव प्रशासन एवं वन्यजीव संरक्षण एवं अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. विवेक पांडेय को मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक, वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, हल्द्वानी का जिम्मा सौंपा गया है।

वन संरक्षक तेजस्विनी अरविंद पाटिल से कार्ययोजना अधिकारी तृतीय, नैनीताल का पदभार हटाया गया है। अशोक कुमार गुप्ता को वन संरक्षक, भूमि, सर्वेक्षण निदेशालय देहरादून का जिम्मा दिया गया है। उप वन संरक्षक नेहा वर्मा को कार्ययोजना अधिकारी नैनीताल, अमित वर्मा को क्षेत्रीय प्रबंधक, वन विकास निगम, कुमाऊं परिक्षेत्र, नित्यानंद पांडेय को उप वन संरक्षक, हल्द्वानी वन प्रभाग तथा उप निदेशक, प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी के पद पर तैनात किया गया है। प्रवीण कुमार को प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा, किशन चंद को उप वन संरक्षक नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ, डी. थीरू ज्ञानसंबंदम को उप वन संरक्षक योजना एवं वित्त, पंकज कुमार को उप वन संरक्षक, अनुश्रवण, मूल्यांकन आइटी और आधुनिकीकरण, डॉ. चंद्रशेखर सनवाल को निदेशक जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्था, मंडल गोपेश्वर, चंद्रशेखर जोशी को उप वन संरक्षक, कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर, अमित कंवर को उप वन संरक्षक केदारनाथ वन्यजीव वन प्रभाग, गोपेश्वर, उप वन संरक्षक बदरीनाथ वन प्रभाग तथा वीपी सिंह को उप वन संरक्षक रामनगर के पद पर भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.