Move to Jagran APP

National Games 2022: राष्ट्रीय खेलों के लिए अक्टूबर तक कैसे होगी तैयारी, जानिए कहां है प्रस्तावित

National Games 2022 उत्तराखंड में 2022 में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों के लिए अभी तक अवस्थापना सुविधाएं नहीं जुट पाई हैं। इन खेलों को समय पर कराने के लिए तैयारियों का अक्टूबर 2021 तक पूरा होना जरूरी है। पर क्या समय पर तैयारियां पूरी हो पाएंगी ये बड़ा सवाल हैं।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 04:01 PM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 11:31 PM (IST)
राष्ट्रीय खेलों के लिए अक्टूबर तक कैसे होगी तैयारी। प्रतीकात्मक फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। National Games 2022 उत्तराखंड में 2022 में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों के लिए अभी तक अवस्थापना सुविधाएं नहीं जुट पाई हैं। खेलों को समय पर कराने के लिए तैयारियों का अक्टूबर 2021 तक पूरा होना जरूरी है। सरकार ने हाल ही में तीसरे चरण के कार्यों के लिए 4.84 करोड़ की राशि स्वीकृत की है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। इससे यदि कार्य स्वीकृत भी किए जाते है तो इन्हें शुरू करते करते ही तीन माह का समय निकल जाएगा। निर्माण में जो समय लगेगा, वह अलग। इसके अलावा खेल गांव का निर्माण समेत अन्य तैयारियां भी फिलहाल अधूरी हैं। हालांकि, सरकार का दावा है कि वह इसे समय से कराने में सक्षम हैं। 

loksabha election banner

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की बात वर्ष 2014 से चल रही है। हर साल विभिन्न कारणों से ये खेल पीछे सरकते रहे। वर्ष 2019 में भारतीय ओलंपिक संघ ने उत्तराखंड में 2021 में राष्ट्रीय खेलों की संभावना जताई। यहां तक कि संघ की तकनीकी एवं समन्वय समिति ने देहरादून पहुंचकर खेलों की तैयारियों की समीक्षा भी की। समिति ने यह माना कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को 50 फीसद कार्य तकरीबन पूरे हैं। शेष दो वर्ष के अंतराल में हो जाएंगे। इससे प्रदेश में जल्द खेल होने की उम्मीद जगी। 

बीते वर्ष यानी 2020 में कोरोना के कारण यह माना गया है कि अब 2021 की जगह प्रदेश में 2022 में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा। सरकार ने दावा किया कि अक्टूबर 2021 तक इसकी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। राष्ट्रीय खेलों में 34 प्रतियोगिताएं होंगी, जिनका आयोजन देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, गुल्लरभोज, ऋषिकेश, नैनीताल व रुद्रपुर में किया जाएगा। इसके लिए देहरादून व हल्द्वानी में खेल गांव भी बनाया जाएगा लेकिन खेल गांव के लिए तो अभी तक कहीं जमीन भी चिह्नित नहीं हो पाई है।खेलों के लिए पूर्व में सरकार ने खेल संसाधन विकसित करने के लिए 128 करोड़ के बजट का प्रविधान किया था। 

इसमें देहरादून, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस क्रीड़ा हॉल तैयार किए जाने थे। कुछ जगहों पर कार्य शुरू भी हो गया था, लेकिन कोरोना के बाद से कामकाज ठप पड़ा है। इसके लिए बजट की कमी की बात सामने आई। अब सरकार ने इसके लिए मात्र 4.86 करोड़ रुपये जारी किए हैं। खेल मंत्री अरविंद पांडेय का कहना है कि प्रदेश सरकार राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को पूरी तरह तैयारी है। केंद्र से इसकी स्वीकृति मिलते ही तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जिला क्रिकेट लीग में एशियन, क्रिकेट ईगल व दून स्ट्राइकर्स की जीत

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.