Move to Jagran APP

महापौर सुनील उनियाल गामा का विजय पार्क के निवासियों ने किया सम्मान

वार्ड-36 विजय पार्क के निवासियों ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के लिए महापौर का सम्मान किया। इस दौरान महापौर ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में महापौर गामा ने वार्ड की पार्षद अमिता सिंह व समस्त क्षेत्रवासियों का सम्मान के लिए आभार जताया।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 02:05 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 02:05 PM (IST)
महापौर सुनील उनियाल गामा का विजय पार्क के निवासियों ने किया सम्मान
महापौर सुनील उनियाल गामा का विजय पार्क के निवासियों ने किया सम्मान।

जागरण संवाददाता, देहरादून। वार्ड-36 विजय पार्क के निवासियों ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के लिए महापौर का सम्मान किया। इस दौरान महापौर ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। रविवार को विजय पार्क में आयोजित कार्यक्रम में महापौर सुनील उनियाल गामा ने वार्ड की पार्षद अमिता सिंह व समस्त क्षेत्रवासियों का सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर निगम प्रशासन प्रतिबद्ध है। जनता की शिकायतों का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता है। 

loksabha election banner

उन्होंने जनता से अपील की कि आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में स्वच्छता पर विशेष फोकस कर अपने शहर देहरादून को देश के अग्रणी नगर निगमों में शामिल कराने में योगदान दें। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, दर्जाधारी शादाब शम्स आदि उपस्थित थे।

शिवालिक नगर मंडल ने की विधायक से मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा शिवालिक नगर मंडल की नवगठित कार्यकारिणी ने सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर से शिष्टाचार भेंट की। कार्यकारिणी के सदस्य अध्यक्ष आशीष गुसाईं के साथ वे विधायक के आवास पर पहुंचे। विधायक ने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने के लिए धरातल पर कार्य करने की सलाह दी। इस दौरान जीवन रावत, गोविंद सिंह गुसाईं, अनिल नौटियाल आदि उपस्थित थे।

31 महिलाओं को स्वयं  सिद्धा नारी गौरव सम्मान

भारत विकास परिषद की मानक सिद्ध शाखा बड़ोवाला में 31 महिलाओं को स्वयं सिद्धा नारी गौरव सम्मान से नवाजा गया। महिलाओं को यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया। रविवार को हुए सम्मान समारोह में भारत विकास परिषद के संरक्षक खेमचंद गुप्ता ने बताया कि संस्था लंबे समय से इस प्रकार के सामाजिक कार्य करती आ रही है।

कार्यक्रम में परिषद की क्षेत्रीय संगठन मंत्री सविता कपूर, प्र्रेमनगर अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह और मातृत्व वरदान क्लीनिक के चिकित्सक डॉ. एबी सैनी ने सम्मानित की गई महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। आठ असहाय विधवा महिलाओं को भी कंबल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान निश्शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। कार्यक्रम में ताजबर सिंह नेगी, चंद्रशेखर सावंत, शोभा सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- उपनल कर्मियों के आंदोलन को पूर्व सैनिकों का समर्थन, मांगों को ठहराया जायज

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.