Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड में सितंबर के आखिरी सप्ताह में होगी मानसून की विदाई

उत्‍तराखंड से मानसून की विदाई सितंबर आखिरी सप्ताह तक हो सकती है। अनुमान है कि 27-28 सितंबर के बाद बाद कभी भी मानसून विदा हो सकता है।

By Edited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 11:27 AM (IST)
उत्‍तराखंड में सितंबर के आखिरी सप्ताह में होगी मानसून की विदाई
उत्‍तराखंड में सितंबर के आखिरी सप्ताह में होगी मानसून की विदाई

देहरादून, जेएनएन। राज्य से मानसून की विदाई सितंबर आखिरी सप्ताह तक हो सकती है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने इसकी विधिवत तिथि घोषित नहीं की हैं, लेकिन अनुमान है कि 27-28 सितंबर के बाद बाद कभी भी मानसून विदा हो सकता है। पिछले साल राज्य से मानसून की विदाई छह अक्टूबर को हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में इस बार अभी तक मानसून सामान्य से नीचे रहा। राज्य में रविवार तक 1078.8 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में यह 826 मिलीमीटर ही हुई, जो सामान्य से 23 फीसद कम है। मौसम विज्ञान के अनुसार यदि सामान्य से 18 फीसद कम और अधिक बारिश होती है तो उस साल मानसून की बारिश सामान्य मानी जाती है। इस बार बारिश सामान्य से 23 फीसद कम होने से इसे सामान्य से कम आंका जाएगा। हालांकि अभी मानसून के करीब 12 से 13 दिन शेष हैं। आशा की जा रही है कि राज्य में दो से तीन फीसद और बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: रायपुर में बारिश में दीवार ढही, तीन कारें भी बहीं Dehradun News

loksabha election banner

आज और कल बारिश की संभावना 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार सोमवार व मंगलवार को दून व मसूरी के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 20 सितंबर रात्रि से दोबारा प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश का दौर शरू हो सकता है। रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मसूरी का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 22.8 व 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में दून और उसके आसपास के इलाकों में 24.3 व मसूरी में 44.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। उधर, कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वाल के कुछ इलाकों में तीव्र बौछार पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: दून में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.