केदारनाथ के लिए आज से सात हेली सेवाएं
केदारनाथ के लिए शुक्रवार से सात हेली सेवाएं शुरू हो जाएंगी। अभी केदारनाथ के लिए पांच हेली सेवाएं चल रही हैं। दो नई हेली सेवाएं फाटा से चलेंगी।
राज्य ब्यूरो, देहरादून: केदारनाथ के लिए शुक्रवार से सात हेली सेवाएं शुरू हो जाएंगी। अभी केदारनाथ के लिए पांच हेली सेवाएं चल रही हैं। दो नई हेली सेवाएं फाटा से चलेंगी।
केदारनाथ मार्ग पर श्रद्धालुओं को इस वर्ष केदारनाथ मार्ग पर देरी से हेली सेवाएं मिली हैं। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद शासन ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बाद फाटा, गुप्तकाशी और सिरसी से बुधवार को पांच हेली सेवाएं शुरू हो गई थी।
सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि शुक्रवार से दो और हेली सेवाएं शुरू हो जाएंगी। सिरसी से अभी केवल एक हेली कंपनी सेवाएं दी रही है। यहां नई कंपनियों के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप